Ro no D15139/23

सूरजपुर में आवासीय विकास का नया अध्याय: ग्राम पर्री में “अटल विहार योजना” का भव्य शुभारंभ

*37.66 करोड़ की लागत से बनेगी जिले की पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, 185 परिवारों को मिलेगा सपनों का आशियाना*

 

रायपुर,17 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY)

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शहरी विकास और आवासीय सुविधाओं की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ग्राम पर्री में जिले की प्रथम आवासीय कॉलोनी “अटल विहार योजना” का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल द्वारा लगभग 37.66 करोड़ रुपए की लागत से विकसित की जा रही यह महत्वाकांक्षी परियोजना जिले के आवासीय परिदृश्य को नई पहचान देने जा रही है।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव, प्रेमनगर विधायक श्री भुलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चन्द्रमणी पैंकरा तथा कलेक्टर श्रीमती रेना जमील सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

 

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि अटल विहार योजना जिलेवासियों के अपने घर के सपने को साकार करने वाली महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने इसे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को मूर्त रूप देने वाली परियोजना बताते हुए कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में “मोदी की गारंटी” के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह सूरजपुर जिले की पहली आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त आवासीय कॉलोनी होगी, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से लेकर उच्च आय वर्ग तक सभी के लिए किफायती दर पर आवास उपलब्ध होंगे।

 

*185 आधुनिक भवनों का होगा निर्माण*

 

अटल विहार योजना के अंतर्गत ग्राम पर्री में लगभग 10 एकड़ भूमि पर कुल 185 भवन बनाए जाएंगे। इनमें 68 ईडब्ल्यूएस, 60 एलआईजी, 47 एमआईजी तथा 10 एचआईजी भवन शामिल हैं। भवनों की कीमतें विभिन्न आय वर्गों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई हैं, जिससे हर वर्ग के लोगों को किफायती दर पर आवास उपलब्ध हो सके।

प्रशासन के अनुसार योजना को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है और अब तक लगभग 70 प्रतिशत भवनों का पंजीयन पूरा हो चुका है। शेष भवनों के लिए पंजीयन प्रक्रिया जारी है।

 

अटल विहार योजना को सूरजपुर जिले में संगठित शहरी विकास की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉलोनी आने वाले समय में जिले के लिए मॉडल आवासीय परियोजना के रूप में स्थापित हो सकती है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) ’’किसानों की आय बढ़ाने कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी को मिलेगा बढ़ावा’’ ’’संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने खरीफ 2026 एवं रबी 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा की’’

      अम्बिकापुर 15 अक्टूबर 2026/    संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने खरीफ 2026 तथा रबी 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि…

    Read more

    सेवा की कहानी: डेयरी व्यवसाय से संध्या बनीं आत्मनिर्भर, दूध की बिक्री से हर महीने हो रही 15 हजार रुपये की बचत

    राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना से मिला आर्थिक सहयोग, प्रतिदिन 30 लीटर दूध उत्पादन से मजबूत हुई आजीविका*   *दूध की बिक्री से प्रतिमाह लगभग 30 हजार रुपये की आमदनी,…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम