Ro no D15139/23

विधायक एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का मोबाइल छीनने वाला आरोपी 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार

विधायक एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक का मोबाइल छीनने वाला आरोपी 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट
डीसीपी- सेंट्रल / क्राइम
आज दिनांक 18 मई 2026 को विधायक एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक प्मॉर्निंग वॉक हेतु अपने शासकीय निवास से निकले थे। प्रातः लगभग 07:15 बजे पीडब्ल्यूडी आर्च ब्रिज के नीचे एक अज्ञात मोटर सायकल सवार युवक द्वारा उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पहुंचे क्राइम ब्रांच एवं थानों की संयुक्त टीमों को तत्काल आरोपी की पतासाजी हेतु लगाया गया। घटना स्थल एवं संभावित रूट के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। साथ ही तकनीकी विश्लेषण एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस को सक्रिय करते हुए आरोपी की लगातार तलाश की गई।
पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप घटना के मात्र 8 घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में लिया गया तथा उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद कर ली गई।
गिरफ्तार आरोपी का नाम मणिकांत ध्रुव पिता राजेंद्र ध्रुव, उम्र लगभग 19 वर्ष है, जो मूलतः जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का निवासी है तथा वर्तमान में थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर, रायपुर में निवासरत है। आरोपी द्वारा यदा-कदा रैपिडो चलाने का कार्य भी किया जाता है।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा प्रत्येक अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र पहचान, गिरफ्तारी एवं छीने/चोरी गए माल मशरूका की बरामदगी की जा रही है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार त्वरित एवं कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    डीएमएफ अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों को समय-सीमा में पूर्ण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने ली पीडब्ल्यूडी अधिकारियों व निर्माण इकाईयों की बैठक दैनिक कार्ययोजना के साथ निर्माण कार्यों में लाएं तेजी -कलेक्टर   कोरबा, 29 नवम्बर…

    Read more

    जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें योजनाएं -कलेक्टर

    कलेक्टर ने की लगभग 164 शेष योजनाओं की ग्रामवार समीक्षा, इंजीनियरों-ठेकेदारों से की वन-टू-वन चर्चा पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश दूरस्थ एवं आदिवासी…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?