Ro no D15139/23

अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन उपलब्ध, पात्र विद्यार्थियों को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति का मिलेगा लाभ

धमतरी, 19 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) केन्द्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अब अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा कक्षा 1वीं से 10वीं तक अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं अन्य पात्र वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान करने हेतु यह व्यवस्था लागू की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के COMPONENT-II अंतर्गत देश के अस्वच्छ व्यवसाय से जुड़े परिवारों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके लिए आवश्यक अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र की तरह अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार स्तर से ऑनलाइन जारी किया जाएगा। इस संबंध में सचिव, छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को प्रस्ताव प्रेषित किया गया था, जिसके पश्चात CHiPs द्वारा ऑनलाइन प्रणाली तैयार कर उसे लाइव कर दिया गया है।

अब आवेदक संबंधित अनुविभागीय अधिकारी अथवा तहसीलदार कार्यालय के लोक सेवा केंद्र में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। आवेदन हेतु 10 रुपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र, निर्धारित प्रारूप में सरपंच अथवा पार्षद के हस्ताक्षर तथा पटवारी के सत्यापन सहित आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना होगा।

जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि इस नई ऑनलाइन प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल सके।

अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र का नमूना प्रारूप एवं आवेदन पत्र स्कूल छात्रवृत्ति पोर्टल से प्राप्त किया जा सकता है।

  • Related Posts

    अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

      *बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश…

    Read more

    ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच में 5 कॉलोनी प्रकरणों में नोटिस जारी

    *22 सितंबर को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश* *कॉलोनाइजर लाइसेंस से लेकर ईडब्ल्यूएस भूमि हस्तांतरण और निम्न आय वर्ग के भूखंडों के विक्रय की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री