Ro no D15139/23

पचपेड़ी से सिलौटी तक विकास की नई सौगात : विधायक अजय चंद्राकर ने स्वास्थ्य केंद्र, महाविद्यालय सहित अनेक कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

धमतरी, 19 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कुरूद विकासखंड के ग्राम पचपेड़ी से लेकर सिलौटी तक आज विकास कार्यों की श्रृंखला देखने को मिली, जब क्षेत्रीय विधायक

श्री अजय चंद्राकर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, महाविद्यालय भवन सहित विभिन्न जनहितकारी कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रमों में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही और क्षेत्र में विकास को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

ग्राम पचपेड़ी में आयोजित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बैंकिंग सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है। उन्होंने किसानों की आय वृद्धि के लिए कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी गतिविधियों को प्रोत्साहित किए जाने की बात कही।

विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि पचपेड़ी में स्वास्थ्य केंद्र का प्रारंभ ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग की पूर्ति है और इससे आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों द्वारा किए गए वृक्षारोपण की सराहना की तथा इस वर्ष भी अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों का उल्लेख करते हुए जैविक खेती और जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।

 

इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि नव प्रारंभ स्वास्थ्य केंद्र के लिए आवश्यक पद स्वीकृत हो चुके हैं तथा शीघ्र ही भवन निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने औषधीय पौधों की खेती को क्षेत्र के लिए संभावनाशील बताते हुए कहा कि गांव में औषधीय पौधों पर आधारित बड़ी नर्सरी, समिति गठन एवं गोदाम निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। युवाओं को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर वाई-फाई बोर्ड एवं लाइब्रेरी स्थापित किए जाने की जानकारी भी उन्होंने दी।

उन्होंने बताया कि भखारा क्षेत्र में लाइवलीहुड कॉलेज का शुभारंभ किया जा रहा है, जहां प्रारंभिक चरण में दो रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम संचालित होंगे। भविष्य में इन्हें बढ़ाकर छह पाठ्यक्रम तक विस्तारित किया जाएगा। वहीं गातापार में प्रस्तावित डेयरी प्लांट से लगभग 20 गांवों के लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार एवं आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री अजय चंद्राकर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। इसके पश्चात वे ग्राम सिलौटी पहुंचे, जहां नवीन महाविद्यालय भवन के भूमिपूजन सहित ग्राम पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में नगरी एसडीएम श्री नभ सिंह, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी श्री यू. एल.कौशिक, स्वास्थ्य अमला,जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ‘मन की बात’ करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त माध्यम : वित्त मंत्री  ओपी चौधरी

      रायपुर, 26 जुलाई 2026/ वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय…

    Read more

    प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल डेका 0 राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन’अभियान का किया शुभारंभ

        रायपुर, 26 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि मनुष्य, पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों के बीच संतुलन बनाए रखना पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है। जलवायु…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार