Ro no D15139/23

आभा आईडी के उपयोग से स्वास्थ्य सेवाएं हो रही डिजिटल

राजनांदगांव 19 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट का उपयोग स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल, आसान और तेज बनाने के लिए किया जा रहा है। इससे आम नागरिकों को महत्वपूर्ण लाभ मिल रहे हैं। जिले के मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को आभा आईडी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मरीज आभा ऐप के माध्यम से अपना समस्त हेल्थ रिकार्ड देख सकते है।

स्कैन एण्ड शेयर सुविधा के माध्यम से अस्पताल पहुंचने पर मरीजों को लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ती। मरीज स्वास्थ्य केंद्र के बाहर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन कर आसानी से ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं तथा अपनी बारी अनुसार उपचार सुविधा का लाभ ले सकते हैं। आभा ऐप के माध्यम से मरीजों की पुरानी पर्चियां, जांच रिपोर्ट एवं मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रहते हैं, जिससे कागजी दस्तावेज साथ रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। आभा ऐप के माध्यम से मरीज देश के किसी भी शहर या राज्य के स्वास्थ्य केंद्र में आसानी से उपचार प्राप्त कर सकते हैं। मरीज की सहमति से डॉक्टर उनकी पुरानी मेडिकल हिस्ट्री एवं जांच रिपोर्ट देख सकते हैं, जिससे सही एवं त्वरित उपचार प्रदान करने में सुविधा होती है। आभा आईडी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़ी होती है, जिससे नि:शुल्क इलाज की प्रक्रिया तेज होती है। नागरिक आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाईल के साथ स्वास्थ्य केन्द्र में आभा आईडी बना सकते है। हितग्राही स्वयं abdm.gov.in के माध्यम से अपनी आभा आईडी बना व देख सकते हैं।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने की तैयारियों की समीक्षा

      17 सितंबर को धमतरी जिले में 10 लाख दीयों से जगमगाएगा जन-जन का संकल्प प्रभारी मंत्री ने की जिलेवासियों से बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील धमतरी, 12 सितंबर 2026। आगामी…

    Read more

    ट्रामा सेंटर हुआ तैयार, जिला अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

      महापौर श्री रामू रोहरा और कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण अटल आरोग्य लैब में 131 प्रकार की जांचें निःशुल्क, प्रस्तावित जी-प्लस-5 भवन से बढ़ेगी…

    Read more

    NATIONAL

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा