Ro no D15139/23

राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 के आदर्श उत्तर जारी

*25 मई तक किया जा सकता है दावा-आपत्ति*

रायपुर, 19 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 02 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसई) के प्रश्नपत्रों के आदर्श उत्तर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों को यदि किसी प्रश्न अथवा उसके आदर्श उत्तर पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे दिनांक 19 मई 2026 से 25 मई 2026 तक प्रातः 10ः30 बजे से सायं 5ः00 बजे के मध्य कार्यालयीन दिवसों में अपना आवेदन सचिव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर के नाम से मण्डल के आवक कक्ष में जमा कर सकते हैं।

मण्डल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि दावा-आपत्ति आवेदन में परीक्षार्थी का नाम, रोल नम्बर, हस्ताक्षर, प्रवेश पत्र की छायाप्रति तथा दावा-आपत्ति के समर्थन में प्रमाण संलग्न होना अनिवार्य रहेगा। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। डाक द्वारा भेजे गए आवेदन समय पर प्राप्त नहीं होने अथवा विलंब की स्थिति में मण्डल उत्तरदायी नहीं होगा। साथ ही, ई-मेल के माध्यम से भेजी गई दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की सफल आयोजन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक सपन्न

    जशपुरनगर 09 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12 सितंबर 2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर…

    Read more

    किसान मधुसूदन के लिए गौ पालन बना मजबूत आय का साधन

    27 गाय प्रतिदिन 60 लीटर देती है दूध गौपालन आय का उत्तम साधन जशपुरनगर 09 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के किसानों को आर्थिक रूप…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर