Ro no D15139/23

सुशासन तिहार-2026: साल्हेकला समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाया लाभ

*विभिन्न योजनाओं के तहत 55 हितग्राहियों को मिला लाभ*

 

रायपुर, 19 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत खैरागढ़- छुईखदान-गंडई जिले के विकासखंड छुईखदान की ग्राम पंचायत साल्हेकला में आयोजित जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविर जनभागीदारी और जनविश्वास का सशक्त केंद्र बनकर उभरा। शिविर में साल्हेकला क्लस्टर अंतर्गत 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को प्रशासन के समक्ष रखा।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका ताम्रकार ने अपने संबोधन में कहा कि समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और सुविधा का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि लोगों की समस्याओं का निराकरण गांव स्तर पर ही हो तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सरलता एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

 

शिविर में कुल 985 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 961 मांगों एवं 24 शिकायतों से संबंधित आवेदन शामिल रहे। विभिन्न विभागों द्वारा 55 हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। अधिकारियों ने कई मामलों में मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया प्रारंभ की, जबकि शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को मिल रहे लाभों की जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने समाधान शिविर को प्रशासन और आमजन के बीच मजबूत संवाद का माध्यम बताते हुए इसकी सराहना की।

 

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार शासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण किया जाए, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

 

*योजनाओं की जानकारी और लाभ वितरण*

 

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 55 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों को सांकेतिक चाबी वितरित की गई तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 2 स्व-सहायता समूहों को बैंक ऋण प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को नोनी सुरक्षा योजना का लाभ, 5 हितग्राहियों को सुपोषण किट तथा 5 किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट वितरित किए गए। शिक्षा विभाग द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त 9 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

 

शिविर में ग्राम पंचायत दनिया, उदान, जोम, सूराडबरी, बुंदेली, मैन्हर, खैरी, कुटेलीखुर्द, कोटरा, आमाघाटकादा, खपरीदरबार, पद्मावतीपुर, उदयपुर, बोरई, कुटेलीकला एवं साल्हेकला के ग्रामीण शामिल हुए। दूरस्थ गांवों से पहुंचे लोगों ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा विभागीय स्टॉलों में आवेदन प्रस्तुत किए।

 

इसी प्रकार मत्स्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को मछली जाल एवं आइस बॉक्स, उद्यानिकी विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को सब्जी मिनी किट तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। शिविर में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्री ललित चोपड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

  • Related Posts

    NEET परीक्षा हेतु विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क विषय आधारित मार्गदर्शन, 21 मई से शुरू होंगी कक्षाएं

      अम्बिकापुर 19 मई 2026/   जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर द्वारा जिले के ऐसे विद्यार्थियों के लिए विशेष निःशुल्क मार्गदर्शन कक्षाओं का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है, जो NEET 2026…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ गरीब परिवार का पक्के घर का सपना

    *कच्चे मकान से मिली मुक्ति, अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा परिवार*   रायपुर , 19 मई 2026/ केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश के ग्रामीण और…

    Read more

    NATIONAL

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

    बाजार में लौटी रौनक: सोमवार की बड़ी रिकवरी के बाद आज 400 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 23,750 के पार

    बाजार में लौटी रौनक: सोमवार की बड़ी रिकवरी के बाद आज 400 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 23,750 के पार

    लाहौर के सुन्नत नगर-मुस्तफाबाद-खान चौक बने संत नगर-धर्मपुरा-लक्ष्मी चौक, पाकिस्तान में बदले जा रहे नाम, लेकिन क्यों?

    लाहौर के सुन्नत नगर-मुस्तफाबाद-खान चौक बने संत नगर-धर्मपुरा-लक्ष्मी चौक, पाकिस्तान में बदले जा रहे नाम, लेकिन क्यों?

    चोरी करने दो नहीं तो हड़ताल-ये है नगर निगम का हाल;कितना होता है तीन हजार करोड़-स्मार्ट अफसर को सशर्त जमानत, विजय ‘हीरो’ लम्बी छलांग-पर समय कम व्रिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चोरी करने दो नहीं तो हड़ताल-ये है नगर निगम का हाल;कितना होता है तीन हजार करोड़-स्मार्ट अफसर को सशर्त जमानत, विजय ‘हीरो’ लम्बी छलांग-पर समय कम व्रिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खाड़ी के 3 नेताओं ने की अपील, तो ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को टाला, अब बातचीत से समाधान

    खाड़ी के 3 नेताओं ने की अपील, तो ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमले को टाला, अब बातचीत से समाधान