Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 : गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन, शिविरों में सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

*कुसमी और कामेश्वरनगर शिविरों में प्राप्त हुए 338 आवेदन, स्वास्थ्य जांच और सामग्री वितरण से हितग्राही लाभान्वित*

 

रायपुर , 19 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का निराकरण कर रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी एवं रामचन्द्रपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कामेश्वरनगर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

 

विकासखंड कुसमी में आयोजित शिविर में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस शिविर में चरहटकला, सामरी, अमटाही, राजेन्द्रपुर, दात्रम, इदरीपाट, बेतपानी, टाटीझरिया, गोपातु, लक्ष्मणपुर, सेरंगदाग एवं जमीरापाट सहित 12 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण लाभान्वित हुए। वहीं रामचन्द्रपुर विकासखंड के कामेश्वरनगर शिविर में त्रिशुली, पचावल, डूगरू, सनावल, इन्द्रावतीपुर, सुन्दरपुर, मिनवाखड़, आनन्दपुर, बरवाही, दोलंगी, औरंग, शिलाजु एवं उचुरवा सहित 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन लगातार गांवों तक पहुंच रहा है। शिविरों के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है, जिनका प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है।

कुसमी शिविर में कुल 210 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 201 मांग एवं 9 शिकायत से संबंधित थे। वहीं कामेश्वरनगर शिविर में 128 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 123 मांग एवं 5 शिकायत से संबंधित रहे। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित निराकरण की कार्रवाई की जा रही है। कामेश्वरनगर शिविर में 236 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

 

*विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को मिला लाभ*

 

शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को बीज एवं अन्य सामग्री वितरित की गई। 10 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 175 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 3 टीबी मरीजों को पोषण किट तथा 2 श्रमिकों को श्रम पंजीयन कार्ड प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 12 हितग्राहियों को नई पहल किट वितरित की गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 4 हितग्राहियों को गृह प्रवेश हेतु आवास की चाबी सौंपी गई। इसके अलावा 3 मेधावी छात्राओं का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

*विभागीय स्टॉलों के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी*

 

शिविरों में स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों से समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त कर कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार के शिविरों में ग्रामीणों का उत्साह और सहभागिता लगातार बढ़ रही है।

  • Related Posts

    शोभित को थी चलने फिरने की समस्या, सीएम हेल्पलाइन नंबर से त्वरित मिला बैटरी चलित ट्राइसाइकिल

    रायपुर, 01 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल*   *सैनिक स्कूल विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका :…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार