Ro no D15139/23

सरगुजा के कैंसर मरीजों को बड़ी राहत : वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु गुप्ता फिर देंगे सेवाएं

अम्बिकापुर 19 मई 2026/   जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में कैंसर रोगियों के हित में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल के अंतर्गत वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु गुप्ता पुनः अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। डॉ. गुप्ता पूर्व में भी नवापारा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित दीर्घायु कैंसर वार्ड में सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके अनुभव एवं समर्पण से अनेक मरीज लाभान्वित हुए थे। कलेक्टर अजीत वसंत के विशेष प्रयासों एवं मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप डॉ. हिमांशु गुप्ता ने पुनः सरगुजा जिले के कैंसर मरीजों की सेवा हेतु सहमति प्रदान की है। इसे जिले के स्वास्थ्य तंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। वर्तमान में डॉ. हिमांशु गुप्ता की पदस्थापना जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में की गई है। हालांकि जिला चिकित्सालय स्थित कीमोथेरेपी वार्ड के जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर होने के कारण वे अस्थायी रूप से शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में प्रत्येक गुरुवार को अपनी सेवाएं देंगे, ताकि मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा भी कैंसर मरीजों को हो रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कैंसर संबंधी दवाइयों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का यह समन्वित प्रयास जिले के कैंसर रोगियों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री*   *ग्लोबल साउथ की आवाज को और मजबूती देगा भारत का नेतृत्व*   रायपुर, 13…

    Read more

    गंगरेल बांध के 7 गेट खोले गए, 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

    जलाशयों में तेजी से बढ़ा जलस्तर, महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट   धमतरी, 13 सितंबर 2026। जिले में और कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा तथा जलाशयों में…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात