Ro no D15139/23

डाइट से एक्स्ट्रा शुगर कम करने के लिए डेली लाइफ में शामिल करें ये आदतें, बीमारियों से बचना है तो जरूर जान लें

Healthy Lifestyle Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम स्वाद के चक्कर में हद से ज्यादा ही शुगर लोडेड चीजों का सेवन करने लग गए हैं. बात चाहें चाय की हो या फिर कॉफी, मिठाईयों, पैक्ड जूस और स्नैक्स की, लगभग हर एक चीज में जरूरत से ज्यादा शुगर मौजूद होती है. अगर आप नॉन-स्टॉप ही शुगर से लोडेड इन चीजों का सेवन करते रहते हैं, तो आगे चलकर ये आपके मोटापे, डाइबिटीज, हार्ट डिजीज और फैटी लिवर जैसे प्रॉब्लम का खतरा और भी ज्यादा बढ़ा सकता है. आज की यह आर्टिकल हर उस व्यक्ति के लिए है जो एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहता है. आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें आपकी डेली लाइफ में शामिल करके आप अपनी डाइट से एक्स्ट्रा शुगर को काफी हद तक कम कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं डाइट से एक्स्ट्रा शुगर को कम करने के कुछ कारगर उपाय.

स्वीट ड्रिंक्स की जगह हेल्दी ऑप्शन चुनें

ज्यादातर लोगों पर अगर आप नजर डालेंगे तो आपको यह समझ में आ जाएगा कि वे अपने दिनभर का सबसे ज्यादा शुगर कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड जूस, चाय या फिर कॉफी के जरिये अपने शरीर तक पहुंचा रहे हैं. इन ड्रिंक्स में कैलोरी काफी ज्यादा होती है लेकिन न्यूट्रिशन काफी कम होता है. अगर आप एक्स्ट्रा शुगर को अपनी डाइट से हटाना चाहते हैं तो सबसे पहले इस तरह के ड्रिंक्स का सेवन करना बंद कर दें. इनकी जगह पर आपको नारियल पानी, नींबू पानी या फिर बिना शुगर वाली ग्रीन टी का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. इन चीजों के सेवन से आपका शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है और आप एक्स्ट्रा शुगर इंटेक करने से भी बचते हैं. अगर आप अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो आपको इस तरह के स्वीट ड्रिंक्स का सेवन करना कम कर देना चाहिए.

पैक्ड फूड्स के लेबल को पढ़ने की आदत डालें

बहुत सारे लोगों को इस बात का अंदाजा भी नहीं होता है कि उनके पैक्ड फूड्स में भी शुगर छिपी हुई होती है. आप ब्रेड, सॉस, फ्लेवर्ड दही, सीरियल्स को हेल्दी समझकर खाना शुरू करते हैं, तो इनमें भी कंपनियां काफी मात्रा में शुगर मिक्स करती ही हैं. अगर आप डाइट से शुगर को कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले इन पैक्ड फूड्स के लेबल को पढ़ना शुरू कर दें. अगर आपको पैकेट में ‘एडेड शुगर’, ‘कॉर्न सिरप’, ‘फ्रुक्टोस’ या फिर ‘सुक्रोस’ जैसी चीजें ज्यादा मात्रा में लिखी हुई दिखे तो आपको ऐसे प्रोडक्ट्स से दूरी बनाना शुरू कर देना चाहिए.

धीरे-धीरे कम करें शुगर की क्वांटिटी

जब आप अचानक से शुगर को अपनी डाइट को पूरी तरह से हटा देते हैं, तो शुरुआत में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपके लिए बेहतर होगा कि आप धीरे-धीरे शुगर को अपनी डाइट से हटाना शुरू करें. उदहारण के लिए अगर आपको चाय में दो चम्मच चीनी लेने की आदत है तो पहले उसे घटाकर डेढ़ चम्मच कर लें. इसी तरह शुगर की मात्रा को एक चम्मच तक लेकर जाएं. जब आप ऐसा करते हैं तो कुछ ही समय में आपके टेस्ट बड्स की आदत बदलने लगती है. आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन हमारा शरीर धीरे-धीरे कम को भी स्वीकार करना सीख जाता है.

फल खाना शुरू करें, मिठाइयों पर निर्भर न रहें

जब भी आपको कुछ मीठा खाने की क्रेविंग हो, तो मिठाइयों या फिर चॉकलेट का सेवन करने से बेहतर है कि आप फ्रेश फलों का सेवन करना शुरू कर दें. इन फलों में ही आपको नेचुरल शुगर मिल जाता है. इसके साथ ही फल फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भी लोडेड होते हैं. बता दें आपकी डाइट में मौजूद फाइबर ही शरीर में शुगर के एब्जोर्प्शन को धीमा करने में मदद करता है. जब ऐसा होता है तो आपका ब्लड शुगर तेजी से स्पाइक नहीं होता है. अगर आपके लिए पॉसिबल है तो अपनी डाइट में ऐपल, पपीता, केला, संतरा और बेरीज जैसे फलों को डेली बेसिस पर शामिल करना शुरू कर दें.

प्रोटीन और फाइबर लोडेड डाइट लें

जब आपकी डाइट में प्रोटीन और फाइबर की कमी होने लगती है, तो इसकी वजह से भी आपको बार-बार भूख लगने लगती है. जब आपको बार-बार भूख लगती है तो आपको मीठा खाने की क्रेविंग होने लग जाती है. ऐसा न हो इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी डाइट में दाल, अंडे, पनीर, ओट्स, हरी सब्जियां और हॉल ग्रेन्स को शामिल करना शुरू कर दें. इस तरह की सभी चीजें आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रहने में मदद करती हैं और साथ ही आपको अनहेल्दी स्नैकिंग के खतरे से भी बचाकर रखती हैं. एक हाई फाइबर डाइट आपके ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस में रखने में काफी ज्यादा मदद कर सकता है.

  • Related Posts

    सावन में घर पर बनाएं शिवजी के लिए ये आसान भोग, घर की चीजों से झटपट करें तैयार

    Sawan Special Bhog Recipes: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए खास माना जाता है. इस दौरान लोग पूजा-पाठ के साथ भगवान भोलेनाथ को अलग-अलग तरह का भोग भी…

    Read more

    सोने के मंगलसूत्र के ये डिजाइन देख नई बहुएं भी कहेंगी, यही चाहिए

    Gold Mangalsutra Pendant Design: शादी के बाद सोने का मंगलसूत्र पहनना सुहाग की खास निशानी माना जाता है. समय के साथ इसके डिजाइन भी काफी बदल गए हैं. अब महिलाएं भारी…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता