Ro no D15139/23

बिना ओवन के घर पर बनाएं कैफे स्टाइल पिज्जा टोस्ट, स्वाद ऐसा कि हर कोई मांगेगा दोबारा

#Pizza #Toast #Recipe: अगर आपका मन हमेशा कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का करता है, तो पिज्जा टोस्ट एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है. इसे बनाने में ज्यादा समय और मेहनत नहीं लगती, वहीं बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. इस डिश की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको नॉर्मल पिज्जा की तरह ओवन की जरूरत नहीं पड़ती. अगर आप सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक में घर पर कुछ सुपर टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो इस रेसिपी को जरूर ट्राय करें. ब्रेड, सब्जियों और चीज की मदद से यह स्वादिष्ट स्नैक कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

पिज्जा टोस्ट बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
  • आधा कप मोजरेला चीज या प्रोसेस्ड चीज
  • 2 से 3 चम्मच पिज्जा सॉस
  • 1 चम्मच बटर
  • आधा चम्मच ऑरेगैनो
  • आधा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • स्वादानुसार नमक
  • पिज्जा टोस्ट बनाने की आसान रेसिपी

    • पिज्जा टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. इसके बाद ब्रेड स्लाइस लें और उन पर हल्का बटर लगाएं. अब आपको हर ब्रेड पर पिज्जा सॉस अच्छे से फैला लेना है.
    • अब इसके ऊपर प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें. आप अगर चाहें तो इसके स्वाद को और भी बेहतर बनाने के लिए इसमें कॉर्न, ऑलिव या अपनी पसंद की दूसरी सब्जियां भी डाल सकते हैं. इसके बाद आपको ऊपर से इसमें थोड़ी ज्यादा मात्रा में चीज डाल देना है.
    • इसके बाद गैस पर एक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा बटर लगाएं. अब इन तैयार ब्रेड स्लाइसेस को तवे पर रखें और धीमी आंच पर ढककर 4 से 5 मिनट तक पकाएं. जब चीज अच्छी तरह पिघल जाए और ब्रेड नीचे से हल्की सी क्रिस्प हो जाए, तो गैस को बंद कर दें.
    • लास्ट में ऊपर से ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स छिड़कें. देखते ही देखते आपका गर्मागर्म पिज्जा टोस्ट सर्व होने के लिए तैयार है.

Related Posts

केले के छिलके को कचरा समझने की न करें भूल, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

Banana Peel Uses: केला खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन इसे खाने के बाद हम अक्सर छिलका सीधे डस्टबिन में डाल देते हैं. जबकि केले के छिलके का…

Read more

15 अगस्त पर ट्राई करें ये Tricolor Fashion Ideas, साड़ी से कुर्ती तक दिखेगा देशभक्ति वाला अंदाज

Tricolor Fashion Ideas: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन चारों तरफ तिरंगे के रंगों की खूबसूरती देखने को मिलती है. ऐसे…

Read more

NATIONAL

नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी