Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में उर्मिला को मिला आवास का उपहार

रायपुर, 20 मई 2026/ प्रदेश में संचालित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम गुरेदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर खुशियों की सौगात लेकर आया। शिविर में पहुॅची ग्राम गुरेदा की श्रीमती उर्मिला कुम्भकार ने बताया कि आज उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हुए उनके आवास का पूर्णता प्रमाण पत्र मिल गया है।

श्रीमती उर्मिला कुम्भकार ने बताया कि यह उनके लिए खुशी का वो पल है, जिसके सपने वो अपने कच्चे मकान में वर्षों से देख रही थी, जो कि अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में साकार हुआ है, उन्हें वर्ष 2024 -25 में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति मिली थी, जिसके पश्चात् उन्होंने आवास निर्माण शुरू किया और समय समय पर किश्त मिलने के साथ ही अपने आवास का कार्य पूर्ण कर लिया और अब उन्हें आवास के पूर्ण होने का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।

श्रीमती उर्मिला ने बताया कि उन्हें शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी मिला है, जिससे वे अपनी आजीविका बेहतर रूप से चला पा रही है। उसे पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत सिलाई मशीन भी मिला है, जिससे वे घर पर ही सिलाई का कार्य करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर पा रही है। इसके साथ ही प्रतिमाह महतारी वंदन योजना का भी लाभ उसे प्राप्त हो रहा है। उर्मिला ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। शिविर में दुर्ग संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर  दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा उर्मिला सहित चंदुलाल और घसिया बाई को भी आवास पूर्णता का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जिसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    जिला अस्पताल राजनांदगांव को मिला एफएसएसएआई का 5-स्टार ईट राइट कैंपस प्रमाण-पत्र

    छत्तीसगढ़ का प्रथम अस्पताल, जिसे मिला 5-स्टार ईट राइट कैंपस का गौरव*   राजनांदगांव 03 सितम्बर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जिला अस्पताल राजनांदगांव…

    Read more

    पोटा केबिन मुरतोंडा पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    परिसर में बागवानी और सीपेज सुधार के सख्त निर्देश*   रायपुर,03 सितम्बर 2026/ सुकमा जिले में दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के संकल्प के साथ शिक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे