Ro no D15139/23

कोरबा जिले में कल से घूमेगी ‘‘नुक्कड़ नाटक सह एलईडी वैन‘‘ जनगणना 2027 के प्रथम चरण का होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

 

कोरबा 20 मई 2026/  जिला कोरबा में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत जिले में 21 मई 2026 से 24 मई 2026 तक (कुल 04 दिवस) ‘‘नुक्कड़ नाटक सह एलईडी वैन‘‘ का संचालन किया जाएगा.
जनगणना अधिकारी ओंकार यादव ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को जनगणना के प्रति जागरूक करना है. यह वैन जिले के विभिन्न निर्धारित रूटों से होकर गुजरेगी और सार्वजनिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे-हाट-बाजार, बड़ी ग्राम पंचायत सभाओं, मेलों, बड़े स्कूलों, प्रार्थना स्थलों तथा आयोजित सुशासन तिहार आदि स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों और डिजिटल माध्यम से लोगों को जानकारी देगी।
प्रचार-प्रसार वाहन के सुचारू संचालन के लिए रूट और प्रभारी अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है. अभियान के पहले दिन, 21 मई 2026 (गुरूवार) को यह वैन तहसील पोड़ीउपरोड़ा, तहसील कटघोरा एवं नगर पालिका परिषद कटघोरा क्षेत्र में रहेगी। इसके बाद 22 मई 2026 (शुक्रवार) को तहसील व नगर पंचायत पाली, तहसील हरदीबाजार, तहसील व नगर पालिका परिषद दीपका, तथा तहसील, जोन व नगर पंचायत दर्री और छुरीकला में इसका संचालन किया जाएगा। तीसरे दिन, 23 मई 2026 (शनिवार) को नगर पालिक निगम कोरबा के अंतर्गत आने वाले समस्त प्रमुख चौक-चौराहों एवं आवासीय परिसरों (सभी जोन हेतु) में कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के अंतिम दिन, 24 मई 2026 (रविवार) को वैन तहसील भैसमा, करतला एवं बरपाली क्षेत्र का भ्रमण करेगी।
सभी संबंधित चार्ज अधिकारियों (तहसीलदार/मुख्य नगर पालिका अधिकारी/आयुक्त) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वैन का सफल संचालन सुनिश्चित कराएं. सुरक्षा के लिहाज से एलईडी वैन के रात्रि विश्राम और समुचित सुरक्षा की व्यवस्था संबंधित थानों में रखने की जिम्मेदारी चार्ज अधिकारियों की होगी.
इस पूरे अभियान के प्रभावी संचालन के लिए श्री योगेश साहू (मो. नं. 97537-76935) को नुक्कड़ नाटक एवं एलईडी का प्रभारी बनाया गया है, वहीं, जिला स्तर पर बेहतर समन्वय के लिए जिला मास्टर ट्रेनर श्री विजय शर्मा (मो. नं. 80850-67872) से संपर्क किया जा सकता है. प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि जब यह प्रचार वाहन उनके क्षेत्र में पहुंचे, तो नुक्कड़ नाटक व जानकारियों को अवश्य देखें और राष्ट्रहित के इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

  • Related Posts

    बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम

      सोलर वेंडर के रूप मे कराया पंजीयन, छतो पर लगा रही सोलर पैनल *​“सोलर दीदी हर घर रोशनी, हर हाथ को रोजगार” के सेवा संकल्प के साथ आर्थिक सशक्तिकरण…

    Read more

    बलरामपुर जिले के 6 हजार 968 परिवारों को मिला अपना पक्का आशियाना

      प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हुआ भव्य सामूहिक गृह प्रवेश, नए घरों की चौखट पर खिले हितग्राहियों के चेहरे पक्का आवास परिवार की सुरक्षा और सम्मान का आधार…

    Read more

    NATIONAL

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा