Ro no D15139/23

बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम

 

सोलर वेंडर के रूप मे कराया पंजीयन, छतो पर लगा रही सोलर पैनल

*​“सोलर दीदी हर घर रोशनी, हर हाथ को रोजगार” के सेवा संकल्प के साथ आर्थिक सशक्तिकरण की ओर*

रायपुर, 12 सितम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में ग्रामीण स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा पहलों के तहत सोलर दीदी के रूप में अपनी एक मजबूत पहचान बना रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब सोलर दीदी के रूप में पहचान बना रही हैं। ​“​“सोलर दीदी हर घर रोशनी, हर हाथ रोजगार” के संकल्प के साथ यह पहल ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करेगा।े सेवा संकल्प को आदर्श मानकर यह पहल ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करेगा।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम दसरमा में हितग्राही तारनी घृतलहरे के घर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है।​ यह पूरी कार्ययोजना कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं जिला पंचायत बलौदाबाजार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को केवल योजनाओं के लाभ तक सीमित न रखकर, उन्हें सौर ऊर्जा आधारित तकनीकी कार्यों में रोजगार व उद्यमिता से जोड़ना है।

​*संकुल संगठन ने स्वयं कराया वेंडर पंजीयन*

इस पहल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिहान के तहत गठित संकुल स्तरीय संगठन ने स्वयं को आधिकारिक सोलर वेंडर के रूप में पंजीकृत कराया है। वेंडर पंजीयन के बाद अब बिहान की प्रशिक्षित सोलर दीदियां सीधे ग्राउंड लेवल पर जाकर हितग्राहियों के घरों में सोलर पैनल लगाने का कार्य संभाल रही हैं।

*​पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक सशक्तिकरण*

सोलर दीदियों द्वारा किए जा रहे इस कार्य से ग्रामीण महिलाओं में तकनीकी दक्षता और व्यावसायिक कौशल का विकास हो रहा है। इससे एक ओर जहां स्वच्छ ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण परिवारों को बिजली बिल में राहत मिल रही है।

  • Related Posts

    राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    *अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक*   *रिदम क्वीन बैंड की शानदार प्रस्तुति और महाराष्ट्र के पारंपरिक लावणी नृत्य ने बिखेरी सांस्कृतिक…

    Read more

    फरसाबहार में आयोजित हुआ आस-पड़ोस युवा संवाद कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशामुक्ति एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    जशपुरनगर 01 नवम्बर 2026/ मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में फरसाबहार विकासखंड के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, फरसाबहार में आस-पड़ोस…

    Read more

    NATIONAL

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    सरदार पटेल ने कैसे बनाया ‘एक भारत’? 560 से अधिक रियासतों के विलय की कहानी

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    UP Election 2027: अमित शाह ने संभाली चुनावी कमान, योगी के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी BJP, जानें पूरा प्लान

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    आज ‘जन महाभियोग’, कल रामलीला मैदान में विपक्ष की हुंकार; राहुल गांधी बोले- लोगों को दिल्ली आने से रोका जा रहा

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, देश में अराजकता उत्पन्न करना है : डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम

    UP Election 2027: आज अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का चुनावी मंथन, योगी समेत दिग्गज जुटेंगे, बनेगी चुनावी रणनीति, जानें पूरा कार्यक्रम