Ro no D15139/23

योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

Encounter In Bihar: बिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर के बीच योगी मॉडल की चर्चा तेज हो गई है. ऐसे में जहानाबाद में गुरुवार की देर रात कुख्यात अपराधी बिक्कू सिंह उर्फ रावण का पुलिस ने एनकाउंटर किया. जिले के भेलावर थाना इलाके में दीपक कुमार नाम के युवक की हत्या कर दी गयी थी. उसी की हत्या में गिरफ्तार बिक्कू सिंह को लेकर पुलिस इस कांड में प्रयोग में लाए गए हथियार को बरामद करने घोसी थाना इलाके के धुरियारी गांव के पास नहर किनारे पहुंची थी.

इसी दौरान अपराधी बिक्कू सिंह ने उसी हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी. बिक्कू सिंह की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली घोसी थाना प्रभारी की गाड़ी में लगी, उसके बाद उसने वहां से भागने की कोशिश की. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. पुलिस की फायरिंग में बिक्कू सिंह के बायें पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया. पुलिस घायल बिक्कू सिंह को लेकर पीएचसी घोसी पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जहानाबाद सदर अस्पतला में भर्ती कराया गया.

‘गोली चलाओगे तो गोली खाओगे’

बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने साफ तौर पर कहा था कि पुलिस के हाथ खोल दिए गए हैं. अगर अपराधी गोली चलायेंगे तो गोली खायेंगे. इसके बाद से लगातार राज्य में कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी जारी है. इसके साथ ही मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से फायरिंग कर अपराधियों का एनकाउंटर किया जा रहा है. सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद यानी कि 37 दिन में अब तक 11 अपराधियों का एनकाउंटर किया गया है. लगातार 5वें दिन छठा एनकाउंट हुआ.

बिहार में कब-कब हुए 11 एनकाउंटर?

22 मई- जहानाबाद में बिक्कू सिंह उर्फ रावण का पुलिस ने एनकाउंटर किया.

21 मई- किशनगंज जिले में बाइक चोर गिरोह के सदस्य को लगी गोली.

20 मई- समस्तीपुर में पुलिस ने अपराधी का अनकाउंटर किया.

19 मई- पटना में 27 लाख रुपये लूटने वाली क्रिमिनल का एनकाउंटर.

18 मई- सीवान में लूटकांड के आरोपी के पैर में मारी गोली.

18 मई- पटना में टीचर पर फायरिंग करने वाले अपराधी का पुलिस ने एनकाउंटर किया.

13 मई- बिहटा में विदेशी राय और पप्पू राय का एनकाउंटर किया गया. (अपराधियों के पैर में गोली मारी गई)

3 मई- सिवान पुलिस ने बीजेपी नेता के भांजे हर्ष की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सोनू यादव को एनकाउंटर में ढेर किया.

30 अप्रैल- हर्ष की हत्या में ही शामिल छोटू यादव का एनकाउंटर किया था.

29 अप्रैल- भागलपुर की नगर परिषद में घुसकर अफसर की हत्या करने वाले आरोपी रामधनी यादव का एनकाउंटर किया गया.

22 अप्रैल- पटना में ज्वेलरी शॉप लूटकांड के आरोपी दिलीप कुमार का एनकाउंटर किया गया था.

गुरुवार के सीएम सम्राट चौधरी ने दिया था बयान

गुरुवार को ही एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा था कि अगर कोई अपराधी पुलिस को चुनौती देता है तो उसे जवाब देने में 48 घंटे से ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए. बिहार पुलिस को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय ने 150 करोड़ रुपये की मांग की है, लेकिन जरूरत पड़ी तो सरकार 200 करोड़ रुपये तक खर्च करेगी. उन्होंने साफ कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी.

  • Related Posts

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    IRCTC Scam: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में IRCTC घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज सुनवाई होगी. कोर्ट आज लालू परिवार से जुड़ा बड़ा फैसला सुना सकता है. पूर्व…

    Read more

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा

      मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आज लखनऊ में सड़क सुरक्षा के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक हुई। मुख्यमंत्री जी ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा

    वर्ष 1949 मे संघ से प्रतिबन्ध हटने के बाद गुरुजी देशभर में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों को सम्पन्न करके कुछ दिनों के लिए काशी प्रवास पर थे

    वर्ष 1949 मे संघ से प्रतिबन्ध हटने के बाद गुरुजी  देशभर में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों को सम्पन्न करके कुछ दिनों के लिए काशी प्रवास पर थे

    सीएम सम्राट चौधरी आज करेंगे ताबड़तोड़ बैठकें, देखिए क्या-क्या है कार्यक्रम?

    सीएम सम्राट चौधरी आज करेंगे ताबड़तोड़ बैठकें, देखिए क्या-क्या है कार्यक्रम?

    ईरान संकट पर अमेरिका-इजराइल में मतभेद? डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई बहस

    ईरान संकट पर अमेरिका-इजराइल में मतभेद? डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई बहस