Ro no D15139/23

अग्निवीर भर्ती (लिपिक) के परिणाम घोषित, छत्तीसगढ़ के 20 उम्मीदवारों को मिली सफलता

धमतरी, 22 मई 2026। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छत्तीसगढ़) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर टेक्निकल पदों का परिणाम 16 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है। घोषित परिणाम में छत्तीसगढ़ के 20 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

सेना भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर उपलब्ध है। इसके साथ ही सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी परिणाम प्रदर्शित किया गया है।

सभी सफल अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे 21 मई 2026 को प्रातः 09:00 बजे अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छत्तीसगढ़) में उपस्थित हों। यह कार्यालय शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित है, जहां प्रारंभिक निर्देश प्रदान किए जाएंगे।

अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच में 5 कॉलोनी प्रकरणों में नोटिस जारी

    *22 सितंबर को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश* *कॉलोनाइजर लाइसेंस से लेकर ईडब्ल्यूएस भूमि हस्तांतरण और निम्न आय वर्ग के भूखंडों के विक्रय की…

    Read more

    युवा मित्र मंडल -जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से संकल्प यात्रा भारत क़ो संवैधानिक हिन्दू राष्ट्र बनाने हेतु निकाली गई

    …. कवर्धा से *द्वारिका तीर्थ दर्शन* एवं *हिन्दू राष्ट्र अभियान प्रशिक्षण शिविर* का आयोजन भगवान् द्वारिकाधीश के आशीर्वाद से श्री कृष्ण नगरी द्वारिका मे संपन्न हुआ।   कबीरधाम जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री