Ro no D15139/23

गट्टासिल्ली में संपन्न हुआ 15 वां सुशासन तिहार समाधान शिविर, 377 आवेदनों में से 346 का हुआ त्वरित निराकरण विधायक ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन और आवेदन निराकरण की जानकारी ली

धमतरी, 22 मई 2026/- सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत नगरी विकासखंड के ग्राम गट्टासिल्ली में आज 15वें समाधान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर जनपद पंचायत नगरी के श्री भानेन्द्र ठाकुर, सभापति श्री प्रेमसिंह सलाम, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती प्रीति दुर्गम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री रोहित बोर्झा, तहसीलदार नगरी श्री चुम्मन लाल ध्रुव, तहसीलदार बेलरगांव श्री अखिलेश देशलहरा, तहसीलदार कुकरेल सुश्री ख्याति कंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं 11 ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। शिविर में आम नागरिकों से संवाद कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और समस्याओं के निराकरण को लेकर भी जानकारी प्राप्त की गई।
समाधान शिविर में गटट्टा सिल्ली सहित बगरूमनाला, करैहा, गेदरा, आमदी, चिंवरी (मा.), सरईटोला (मा.), गोविंदपुर, बटनहर्रा, झुंझराकसा एवं घोटगांव ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में कुल 377 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 370 मांग संबंधी एवं 7 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। प्राप्त आवेदनों में से 346 आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों पर परीक्षण उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, फूड बास्केट एवं निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से माताओं और बच्चों को पोषण किट प्रदान किए गए। तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
सुशासन तिहार के तहत आयोजित यह समाधान शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण, योजनाओं की प्रभावी पहुंच तथा प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

  • Related Posts

    अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

      *बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश…

    Read more

    ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच में 5 कॉलोनी प्रकरणों में नोटिस जारी

    *22 सितंबर को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश* *कॉलोनाइजर लाइसेंस से लेकर ईडब्ल्यूएस भूमि हस्तांतरण और निम्न आय वर्ग के भूखंडों के विक्रय की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री