Ro no D15139/23

कलेक्टर  रोहित व्यास ने निर्माणाधीन  सत्य साईं मातृत्व एवं शिशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण अंतिम चरण में निर्माण कार्य, आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध

जशपुरनगर 22 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने गुरुवार को फरसाबहार विकासखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में निर्माणाधीन श्री सत्य साईं मातृत्व एवं शिशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सहित मरीजों के लिए अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि अस्पताल प्रारंभ होते ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ सहज रूप से मिल सकें।
चिकित्सालय का निर्माण पूर्ण होने के बाद आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसमें नवजात शिशुओं एवं बच्चों के उपचार के साथ-साथ गर्भवती माताओं के लिए भी ऑपरेशन सहित आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएँगी। वर्तमान में चिकित्सालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
कलेक्टर ने भेलवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भेलवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने एक्स-रे कक्ष, ओपीडी, वैक्सीन सेंटर, लैब तथा विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान एसडीएम श्री ओंकारेश्वर सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    युवा मित्र मंडल -जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से संकल्प यात्रा भारत क़ो संवैधानिक हिन्दू राष्ट्र बनाने हेतु निकाली गई

    …. कवर्धा से *द्वारिका तीर्थ दर्शन* एवं *हिन्दू राष्ट्र अभियान प्रशिक्षण शिविर* का आयोजन भगवान् द्वारिकाधीश के आशीर्वाद से श्री कृष्ण नगरी द्वारिका मे संपन्न हुआ।   कबीरधाम जिले के…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें, सेवा और जनभागीदारी से विकसित जशपुर के संकल्प को साकार करें – नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने अपने घरों में एक दिया जरूर जलाएं जशपुरनगर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री