Ro no D15139/23

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने जिले में सड़क, बिजली, पेयजल सहित आमजनों हेतु जरूरी व्यवस्थाओं के सम्बंध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली मानसून से पूर्व शेष निर्माण कार्य, मरम्मत, सुधार सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य समय सीमा में पूरा करने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश अंतिम छोर के व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना शासन की प्राथमिकता- मंत्री श्री अग्रवाल

 

अम्बिकापुर 22 मई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला पंचायत के वीसी कक्ष में जिले में आमजनों हेतु जरूरी सड़क, बिजली, पेयजल सहित व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए विभागीय अधिकारी अपने कर्त्तव्यों का गम्भीरता से निर्वहन करें। आमजन की समस्या का यथाशीघ्र निराकरण कर उन्हें लाभान्वित किया जाए। सभी विभाग आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करें, लोगों को शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। आगामी मानसून से पूर्व विभाग आवश्यक तैयारी कर लें। शेष निर्माण कार्य, मरम्मत, सुधार सहित अन्य कार्य समय सीमा में पूरा करें, ताकि आमजनों को समस्या का सामना ना करना पड़े।

बैठक में मंत्री श्री अग्रवाल ने सर्वप्रथम जिले में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं, बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर सुधार, लो-वोल्टेज की शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत सभी सब स्टेशन कार्य शुरू कर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आमजनों को बिजली से सम्बंधित समस्या का सामना ना करना पड़े। उन्होंने प्रस्तावित सब स्टेशनों का तत्काल प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति हेतु प्रेषित करने कहा, वहीं शहर में प्रस्तावित 5 सब स्टेशनों को अग्रिम आधिपत्य के लिए नगर निगम को निर्देशित किया गया। उन्होंने अधिकारियों से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के शेष हितग्राहियों की पंचायतवार सूची तैयार कर सरपंच सचिवों को उपलब्ध कराने कहा, ताकि हितग्राहियों को जल्द योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा बारिश और गर्मी के मौसम को देखते हुए आपातकालीन टीम सक्रिय रहे, उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान हो।

बैठक में मंत्री श्री अग्रवाल ने जिले में सड़क व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सड़कों के सुधारीकरण, लंबित निर्माण कार्यों में तेजी लाने और ठेकेदारों पर गुणवत्ता के मानकों का पालन करने के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश से पूर्व सभी निर्माण कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे हो जाएं, आमजनों को आवागमन में समस्या ना हो। उन्होंने कार्यपालन अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को शहर में सड़कों के जल्द मरम्मत और सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। चिन्हांकित जलभराव वाले क्षेत्रों को नगर निगम की टीम के साथ समन्वय कर सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में ऐसे कई स्थान हैं जहां जर्जर भवनों को हटाकर शासकीय आवास बनाए जा सकते है, ऐसे स्थानों का चिन्हांकन करें। सिविल लाइन में नए शासकीय आवासों के निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण कर कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के शेष निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करवाने निर्देशित किया। उन्होंने अम्बिकापुर शहर में महामाया चैक से बंगाली चैक के बीच सड़कों में गढ्ढे भरवाकर मरम्मत करवाने, मनेन्द्रगढ़ रोड में पीजी कॉलेज ग्राउण्ड के सामने जलभराव की स्थिति में सुधार हेतु मरम्मत कार्य करवाने कहा।

इस दौरान शहर में  पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट तथा जल निकासी जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने आगामी मानसून को देखते हुए जलभराव की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियाँ करने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया।  उन्होंने अवैध कब्जों पर आवश्यक कार्यवाही करने, किराया ना देने वाले दुकानों से वसूली करने कहा। बैठक में आमजनों की मूलभूत आवश्यकताओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर मंत्री श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

  • Related Posts

    जिला अस्पताल राजनांदगांव को मिला एफएसएसएआई का 5-स्टार ईट राइट कैंपस प्रमाण-पत्र

    छत्तीसगढ़ का प्रथम अस्पताल, जिसे मिला 5-स्टार ईट राइट कैंपस का गौरव*   राजनांदगांव 03 सितम्बर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जिला अस्पताल राजनांदगांव…

    Read more

    पोटा केबिन मुरतोंडा पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    परिसर में बागवानी और सीपेज सुधार के सख्त निर्देश*   रायपुर,03 सितम्बर 2026/ सुकमा जिले में दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के संकल्प के साथ शिक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे