Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन: ठकुरीकापा के ग्रामीणों को जल संकट से मिली राहत हर घर तक पहुंचा नल से स्वचछ पेयजल

रायपुर , 23 मई 2026// कभी पानी की समस्या से जूझने वाला ग्राम पंचायत ठकुरीकापा आज जल जीवन मिशन की बदौलत खुशहाली और राहत की नई मिसाल बन गया है। मुंगेली जिले से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में अब हर घर तक नल के माध्यम से नियमित पेयजल पहुंच रहा है। इससे वर्षों पुरानी जल संकट की समस्या दूर हो गई है और ग्रामीणों के चेहरे पर संतोष साफ दिखाई दे रहा है। लगभग 02 हजार 285 की आबादी वाले ग्राम ठकुरीकापा में पहले पेयजल के लिए 17 हैंडपंप एवं पावर पंपों पर निर्भर रहना पड़ता था। नेशनल रूरल ड्रिंकिंग वाटर प्रोग्राम (एनआरडीडब्ल्यू) योजना के तहत पानी टंकी और पाइपलाइन की व्यवस्था होने के बावजूद पर्याप्त जल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। गर्मी के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती थी, जब हैंडपंपों का जलस्तर नीचे चला जाता था और कई हैंडपंप सूख जाते थे, जिससे महिलाओं को काफी दूर से पानी लाना पड़ता था।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए शासन द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में नई पाइपलाइन बिछाकर घर-घर नल कनेक्शन दिए गए। अब प्रत्येक घर में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम की महिलाओं ने बताया कि पहले पानी लाने में कई घंटे लग जाते थे, लेकिन अब घर पर ही नल से पानी मिलने लगा है। इससे समय की बचत होने के साथ दैनिक जीवन भी आसान हो गया है। बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कार्यों पर भी सकारात्मक असर पड़ा है। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन ने गांव की तस्वीर बदल दी है। जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की सतत मॉनिटरिंग एवं प्रयासों से अब गांव में स्वच्छ पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है।

  • Related Posts

    सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

    सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ *तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से…

    Read more

    प्रधानमंत्री  मोदी के जन्मदिवस एवं 25 वर्षों की सेवा पूर्ण होने पर दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील

      प्रभारी मंत्री  टंकराम वर्मा ने मिट्टी के दीप खरीदकर दिया जनभागीदारी का संदेश धमतरी, 15 सितंबर 2026// राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आगामी 17 सितंबर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री