Ro no D15139/23

सुशासन तिहार: आयुष्मान कार्ड बनने से सविता बैगा को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का भरोसा

सुशासन तिहार बना ग्रामीण परिवारों के लिए राहत और विश्वास का माध्यम

रायपुर , 23 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिले में आयोजित सुशासन तिहार अब आमजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए जा रहे समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभर रहे हैं। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम सारसडोल निवासी सविता बैगा का आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ प्रदान किया गया। सविता बैगा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंध रखती हैं। आयुष्मान कार्ड नहीं होने के कारण बीमारी की स्थिति में बेहतर इलाज को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी।
समाधान शिविर में आवेदन देने के बाद उनका आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाकर प्रदान किया गया, जिससे अब उन्हें शासन की आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी। आयुष्मान कार्ड मिलने के बाद सविता बैगा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज को लेकर चिंता नहीं रहेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह पहल गरीब परिवारों के लिए बहुत बड़ी राहत है। जिला प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से लगातार पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य, आवास, पेंशन, राशन कार्ड और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाकर शासन की संवेदनशीलता का परिचय दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    तब छत बचाने की चिंता, अब सपने सजाने की खुशी

        तब… सपनों पर मजबूरी का पहरा, अब… चिंता की जगह चेहरे पर चमक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने कुसुम बाई के सपने को दी नई पहचान धमतरी, 15…

    Read more

    मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना से बुजुर्ग श्रमिक को मिला सम्मानजनक जीवन का सहारा

      सेवा संकल्प अभियान के तहत पात्र श्रमिकों तक पहुंच रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी धमतरी 15 सितंबर 2036/- धमतरी जिले के तहसील बेलरगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत घठुला निवासी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री