Ro no D15139/23

वनांचल में विकास का नया सवेरा: पहली बार बिजली से जगमगाया कटेमा गांव पीएम-जगुआ योजना’ के तहत 27 परिवारों के घरों में पहुंची बिजली, ग्रामीणों में उत्साह का माहौल

रायपुर 23 मई 2026// जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के संयुक्त प्रयासों से खैरागढ़ जिले के वनांचल क्षेत्र के ग्राम कटेमा ने विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। ‘पीएम-जगुआ योजना’ के अंतर्गत आजादी के बाद पहली बार इस सुदूर वनांचल गांव को मुख्य विद्युत ग्रिड से जोड़ा गया है। वर्षों से लालटेन और ढिबरी के सहारे जीवन यापन कर रहे 27 परिवारों के घरों में जैसे ही बिजली का पहला बल्ब जला, पूरा गांव खुशी और उत्साह से झूम उठा। ग्रामीणों के लिए यह क्षण किसी उत्सव से कम नहीं था।

इस महत्वपूर्ण विद्युतीकरण कार्य के तहत विद्युत विभाग द्वारा दुर्गम वनांचल क्षेत्र में लगभग 12 किलोमीटर लंबी 11 केवी विद्युत लाइन एवं लगभग 1 किलोमीटर लंबी निम्नदाब (LT) लाइन का विस्तार किया गया। साथ ही ग्रामीणों की विद्युत आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु 63 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया गया है।

यह कार्य कलेक्टर श्री इंद्रजीत चन्द्रवाल एवं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर के विशेष मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार पूर्ण किया गया। कार्यपालक निदेशक श्री शैलेट तथा अधीक्षण अभियंता श्री कंवर के नेतृत्व में परियोजना को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा गया। विशेष रूप से खैरागढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आलोक दुबे के सतत निरीक्षण एवं सक्रिय पर्यवेक्षण से वनांचल क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद तकनीकी चुनौतियों को दूर करते हुए कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया गया।

बिजली सुविधा उपलब्ध होने से अब कटेमा गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा तथा ग्रामीणों को रात्रिकालीन गतिविधियों में सुविधा होगी। गांव के लाभार्थियों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    कृषक उन्नति योजना से बदली ग्राम कछार के किसान आनंद सिंह कंवर की तकदीर

    सरकारी योजनाओं का मिला संबल, 50 से बढ़कर 80 क्विंटल धान का किया उत्पादन-विक्रय कोरबा 15 सितंबर 2026/कोरबा ब्लॉक के ग्राम कछार निवासी किसान आनंद सिंह कंवर के लिए खेती…

    Read more

    पीएम-किसान सम्मान निधि से बदली छत्रपाल सिंह की जिंदगी समय पर मिली आर्थिक सहायता से खेती हुई आसान, परिवार की जिम्मेदारियां भी हुईं सहज

    कोरबा 15 सितंबर 2026/विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम मादन निवासी किसान श्री छत्रपाल सिंह, पिता श्री नेवरात सिंह कंवर के लिए खेती सिर्फ आजीविका का साधन नहीं, बल्कि परिवार के बेहतर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री