Ro no D15139/23

अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

रेत उत्खनन में लगी चैन माउंटेड मशीन सील, अवैध ईंट परिवहन करते ट्रक जब्त

रायपुर, 23 मई 2026/ प्रदेश में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती जारी है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत पचावल स्थित रेत खदान का औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान शिकायतों के आधार पर की गई जांच में एक चैन माउंटेड मशीन को अवैध रूप से रेत उत्खनन कार्य में संलिप्त पाया गया, जिस पर पांगन नदी के किनारे ही मशीन को सील कर दिया गया। विभाग ने यह कार्रवाई उत्खनन पट्टा की शर्तों के उल्लंघन पाए जाने पर की।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अवैध रूप से ईंट परिवहन करते एक ट्रक वाहन को भी जब्त किया गया। जब्त वाहन को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग ने बताया कि संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा प्रदेशभर में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • Related Posts

    मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच के विद्यार्थियों से डिप्टी CM विजय शर्मा ने किया संवाद

    मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच के विद्यार्थियों से डिप   कवर्धा। कबीरधाम जिले के मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को ऐतिहासिक प्रथम बैच के प्रथम दिवस के अवसर पर विशेष संवाद…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम के गौसेवकों एवं अधिकारियों की ली बैठक

    गौधन की सुरक्षा, देखभाल एवं संरक्षण के लिए ठोस व्यवस्था बनाने के निर्देश   *ग्राम सरेखा में गौशाला के लिए उपयुक्त स्थल चयन के निर्देश*   रायपुर, 16 सितंबर 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय