Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में पीएम आवास से हुआ मानसाय का सपना साकार, अब कच्चे नहीं पक्के मकान में कर रहे निवास आर्थिक मजबूरी बनी थी बाधा, योजना का लाभ पाकर हितग्राही ने पीएम मोदी और सीएम साय का जताया आभार

 

अम्बिकापुर 23 मई 2026/   राज्य भर में मनाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ के अंतर्गत गरीब और जरूरतमंद परिवारों के पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है। जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम पूहपुटरा के रहने वाले मानसाय के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एक बड़ी सौगात लेकर आई है। कभी कच्चे घर की दिक्कतों का सामना करने वाले मानसाय अब अपने सपनो के पक्के घर में सपरिवार आराम से जीवन यापन कर रहे हैं। सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान उन्हें उनके नए आवास की चाबी और पूर्णता प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।

आर्थिक तंगी के बावजूद पूरा हुआ सपना
मानसाय का हमेशा से यह सपना था कि उनका भी अपना एक पक्का घर हो। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे चाहकर भी पक्का मकान नहीं बना पा रहे थे। प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनकी इस बड़ी चिंता को दूर कर दिया और आज उनका खुद का पक्का मकान बनकर तैयार है, जिसमें वे निवास कर रहे हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, इस सुशासन तिहार में मुझे प्रधानमंत्री आवास की चाबी और प्रमाण पत्र मिला है। पहले मैं कच्चे घर में रहता था, जिससे मुझे बहुत परेशानी होती थी, लेकिन अब पक्के घर में रहूंगा, जिससे मुझे बहुत ही आराम मिल रहा है।

उन्होंने कहा हमारा सपना था कि हम भी पक्का घर बनाएं, लेकिन आर्थिक मजबूरी के कारण मैं पक्का घर नहीं बना पा रहा था। सरकार की तरफ से पीएम आवास मिलने के कारण मैं अब पक्का घर बना लिया हूँ और इसमें निवास कर रहा हूँ।अपने पक्के घर की सौगात पाकर मानसाय ने राज्य सरकार के मुखिया श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

योजनाओं से आ रहा जीवन में सकारात्मक बदलाव
मानसाय की यह कहानी इस बात का जीवंत प्रमाण है कि शासन की योजनाएं किस प्रकार जमीनी स्तर पर गरीब और वंचित वर्गों के जीवन में सीधा बदलाव ला रही हैं। श्सुशासन तिहारश् के माध्यम से न केवल हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, बल्कि उनके चेहरों पर मुस्कान भी आ रही है।

  • Related Posts

    मिनी माता सम्मान के लिए आवेदन 5 अक्टूबर तक

      धमतरी, 09 सितंबर 2026/ छ.ग. शासन द्वारा महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की…

    Read more

    भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      राज्य निर्माण के बाद पहली बार नगर तथा ग्राम निवेश विभाग में एक साथ 21 सहायक संचालकों की नियुक्ति मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 21 नवचयनित सहायक संचालकों…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर