Ro no D15139/23

चलने में असमर्थ बुजुर्गों के द्वार पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, घर बैठे बन रहे आयुष्मान वय वंदन कार्ड

*सुशासन तिहार 2026*

*दोरनापाल के श्री आत्माराम साहू का घर पहुंचकर बनाया गया कार्ड, बुजुर्गों को मिल रही सम्मानजनक स्वास्थ्य सुरक्षा*

*मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान (बस्तर मुन्ने) के तहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं स्वास्थ्य सेवाएं*

रायपुर, 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान (बस्तर मुन्ने) एवं सुशासन तिहार के अंतर्गत सुकमा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ कराने के लिए एक बेहद संवेदनशील पहल की जा रही है। इसी कड़ी में दोरनापाल शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने 70 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे बुजुर्गों के घर पहुंचकर आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए, जो शारीरिक अस्वस्थता के कारण चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं।

*कोई भी जरूरतमंद योजना के लाभ से न छूटे*

शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र और जरूरतमंद बुजुर्ग इस जनकल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसीलिए स्वास्थ्य अमला स्वयं घर-घर दस्तक दे रहा है। दोरनापाल निवासी वयोवृद्ध श्री आत्माराम साहू का भी उनके निवास पर पहुंचकर कार्ड तैयार किया गया। प्रशासन की इस संवेदनशीलता को देखकर वे भावुक हो उठे और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन के इस प्रयास से अब उन्हें वृद्धावस्था में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए कोई आर्थिक चिंता नहीं सताएगी।

*वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रूपए तक की कैशलेस सुरक्षा*

उल्लेखनीय है कि आयुष्मान वय वंदन योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा और कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है। यह योजना समाज के बुजुर्गों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक स्वास्थ्य सुरक्षा देने की दिशा में राज्य सरकार का एक ऐतिहासिक कदम है।

*जनसेवा और संवेदनशील प्रशासन की मिसाल*

सुकमा जिले में जिला प्रशासन की यह अनूठी मुहिम सुशासन तिहार के मूल उद्देश्यों को धरातल पर साकार कर रही है। यह अभिनव प्रयास न केवल यह सुनिश्चित कर रहा है कि शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक समय पर और पूरी प्रामाणिकता के साथ पहुंचे, बल्कि यह जनसेवा और संवेदनशील प्रशासन की एक प्रेरक मिसाल भी पेश कर रहा है।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

    रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री…

    Read more

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार