Ro no D15139/23

सुशासन तिहार से आ रही है उम्मीद की किरण: क्लब फुट से पीड़ित मासूम को मिला उपचार

रायपुर, 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार अब केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनता जा रहा है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड के ग्राम चंदागांव में देखने को मिला, जहां एक मासूम बच्चे को समय पर उपचार की नई उम्मीद मिली।

ग्राम चंदागांव में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान मास्टर आरुष नेताम के परिजनों—पिता श्री फूलसिंह नेताम एवं माता श्रीमती सोमनाई नेताम—ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि आरुष जन्म से ही दोनों पैरों की जन्मजात विकृति ‘क्लब फुट’ से पीड़ित है। इस कारण उसे चलने-फिरने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

आवेदन प्राप्त होते ही फरसगांव स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की। स्वास्थ्य विभाग के आरएमए श्री प्रभास देबनाथ ने स्वयं बच्चे के घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज तैयार कर चिरायु टीम से समन्वय स्थापित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग, चिरायु टीम एवं मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सतत प्रयास और लगातार फॉलोअप के परिणामस्वरूप मास्टर आरुष नेताम को रायपुर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल के आर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका विशेष उपचार प्रारंभ हो चुका है।

मुख्यमंत्री की मंशानुसार सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन अब दूरस्थ आदिवासी अंचलों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। यह पहल न केवल समस्याओं के निराकरण का माध्यम बन रही है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई आशा और बेहतर भविष्य की राह भी खोल रही है।

  • Related Posts

    मिस्त्री के हाथों ने जब बनाया अपने सपनों का आशियाना

    *प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से साकार हुआ श्री श्यामसिंह चंद्रवंशी का वर्षों पुराना सपना*   रायपुर, 12 जुलाई 2026/ बरसों तक दूसरों के लिए ईंट-पत्थरों से सपनों का घर खड़ा…

    Read more

    सिद्धखोल जलप्रपात में ईको-टूरिज्म प्रबंधन से संवर रही स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका

    रायपुर,12 जुलाई 2026/ बलौदाबाजार जिले का प्रसिद्ध सिद्धखोल जलप्रपात इन दिनों पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। वन विभाग के मार्गदर्शन में स्थानीय संयुक्त वन प्रबंधन समिति…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स