Ro no D15139/23

सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान से जनजातीय अंचलों में बढ़ी जागरूकता और सुविधाओं की पहुंच

सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान से जनजातीय अंचलों में बढ़ी जागरूकता और सुविधाओं की पहुंच

जनभागीदारी से सशक्त हुए जनजातीय अंचल, गरिमामय आयोजन के साथ संपन्न हुआ ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’

धमतरी, 25 मई 2026/ भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के अंतर्गत जनजातीय गरिमा उत्सव का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत चिन्हित 121 ग्रामों की 133 बसाहटों तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के 108 ग्रामों में संचालित किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं विशेष पिछड़ी जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना, जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का त्वरित निराकरण करना तथा स्वास्थ्य एवं जनकल्याण सेवाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करना रहा।
अभियान के तहत आदि कर्मयोगी अभियान से निर्मित आदि सेवा केन्द्रों में 21 से 23 मई तक विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान राशन कार्ड, पेंशन, मनरेगा सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। जनसुनवाई में 50 राशन कार्ड, 20 पेंशन एवं 20 मनरेगा संबंधी प्रकरणों का मौके पर समाधान किया गया।
इसके साथ ही हितग्राही संवाद, फील्ड निरीक्षण एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट एवं स्वास्थ्य टीमों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, सिकल सेल जांच, टीबी स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में 315 आधार कार्ड, 250 आयुष्मान कार्ड, 100 जनधन खाते, 150 जीवन ज्योति बीमा योजना से हितग्राहियों को जोड़ा गया। साथ ही 500 हितग्राहियों की सिकल सेल एवं टीबी जांच की गई तथा 30 पेंशन एवं 70 राशन कार्ड संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया गया।
अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमतरी, नगरी, कुरूद एवं मगरलोड को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिला प्रशासन द्वारा पीवीटीजी एवं जनजातीय परिवारों को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं से जोड़ते हुए शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
जनजातीय गरिमा उत्सव के अंतर्गत जनजातीय समुदाय की समृद्ध संस्कृति, परंपरा एवं लोककला को प्रदर्शित करने हेतु विविध सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों तथा विशेष पिछड़ी जनजाति कमार सहित अनुसूचित जनजातीय समुदाय के लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। कलेक्टर ने आयोजन से जुड़े सभी टीम सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह उत्सव जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा एवं गौरव को सशक्त रूप से प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बना है।
//पाराशर//

  • Related Posts

    अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

      *बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश…

    Read more

    ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच में 5 कॉलोनी प्रकरणों में नोटिस जारी

    *22 सितंबर को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश* *कॉलोनाइजर लाइसेंस से लेकर ईडब्ल्यूएस भूमि हस्तांतरण और निम्न आय वर्ग के भूखंडों के विक्रय की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री