Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से तोषण यादव के घर-परिवार में आई खुशियां

*- तोषण का बना पक्का आशियाना*

राजनांदगांव 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम डिलापहरी की निवासी श्रीमती तोषण यादव के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ने नई उम्मीद और खुशियां लेकर आई है। कभी जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर परिवार आज पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है। श्रीमती तोषण यादव बताती हैं कि पहले उनका कच्चा मकान काफी जर्जर हो गया था। बरसात के दिनों में घर की स्थिति और खराब हो जाती थी तथा परिवार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। परिवार के सदस्यों को असुरक्षा की चिंता बनी रहती थी। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए सहारा बनी। योजना के तहत स्वीकृत आवास से अब उनका सुंदर और पक्का आशियाना बन गया है। उन्होंने बताया कि पक्के मकान से परिवार को सुरक्षा, सुविधा और सम्मान मिला है। अब परिवार के पांच सदस्य बेहतर वातावरण में रह रहे हैं। घर में बारिश, गर्मी और अन्य मौसम की परेशानियों से राहत मिली है। श्रीमती तोषण यादव ने कहा कि हर जरूरतमंद गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाना चाहिए। यह योजना गरीब परिवारों के लिए बहुत मददगार है। पक्का मकान बनने से हमारे परिवार की जिंदगी बदल गई है। उन्होंने सुशासन तिहार 2026 के तहत लगाए जा रहे शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार शिविर लगने से लोगों को बहुत फायदा होता है। शासन की योजनाओं की जानकारी और लाभ एक ही जगह मिल जाता है। श्रीमती तोषण यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को नई खुशियां और बेहतर जीवन का आधार दिया है।

  • Related Posts

    युवा मित्र मंडल -जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से संकल्प यात्रा भारत क़ो संवैधानिक हिन्दू राष्ट्र बनाने हेतु निकाली गई

    …. कवर्धा से *द्वारिका तीर्थ दर्शन* एवं *हिन्दू राष्ट्र अभियान प्रशिक्षण शिविर* का आयोजन भगवान् द्वारिकाधीश के आशीर्वाद से श्री कृष्ण नगरी द्वारिका मे संपन्न हुआ।   कबीरधाम जिले के…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें, सेवा और जनभागीदारी से विकसित जशपुर के संकल्प को साकार करें – नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने अपने घरों में एक दिया जरूर जलाएं जशपुरनगर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री