Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के तहत पाली ब्लॉक के निरधी में लगा जनसमस्या निवारण शिविर, आमजन को मिला त्वरित समाधान

 कोरबा 27 मई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मंशानुरूप कोरबा जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत विभिन्न विकासोन्मुख गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत निरधी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर के मुख्य अतिथि विधायक पाली-तानाखार  तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य  कौशल नेटी, जनपद सदस्य  सुरेश निषाद तथा  उत्तम अगरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच संघ पाली के अध्यक्ष एवं ग्राम निरधी के सरपंच श्री छत्रपाल सिंह राज ने की।
इस शिविर में ग्राम शिवपुर, सिल्ली, परसदा, पोलमी, पोंडी, बतरा, कर्रानवापारा और कोडार के सरपंच भी उपस्थित हुए। सभी जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में सहयोग प्रदान किया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अनेक हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। जनपद पंचायत द्वारा दो हितग्राहियों को राशन कार्ड, चार हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश तथा एक हितग्राही को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। कृषि विभाग ने शाकम्भरी योजना के तहत ग्राम सिल्ली के श्री बिसाहूराम/जेठूराम को 03 एचपी पेट्रोल पंप का वितरण किया।
राजस्व विभाग की ओर से पाँच हितग्राहियों को डिजिटल किसान किताब, नौ हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र की पर्ची तथा चार हितग्राहियों को किसान किताब की द्वितीय प्रति प्रदान की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इसी के साथ जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शिविर में कुल 1342 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 153 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। यह शिविर निरधी क्लस्टर के ग्राम निरधी, शिवपुर, सिल्ली, परसदा, पोलमी, पोड़ी, बतरा, कर्रानवापारा और कोडार की संयुक्त भागीदारी से सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिले और इसी उद्देश्य को पूरा करने में सभी विभाग समन्वयपूर्वक कार्य करेंगे।
सुशासन तिहार के तहत आयोजित यह शिविर ग्रामीणों को त्वरित समाधान उपलब्ध कराने एवं प्रशासन को जनता के और अधिक निकट लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।
  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात