Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026: अमडीहा शिविर में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान 39 मेधावी विद्यार्थियों को उच्च अंक प्राप्त करने पर किया गया पुरस्कृत

 जशपुरनगर 28 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित शिविरों में आमजनों की समस्याओं के निराकरण, हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ-साथ क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में फरसाबहार विकासखंड के अमडीहा में 27 मई को आयोजित सुशासन शिविर में 16 ग्रामों अमडीहा, बाम्हनमारा, जबला, जामबहार, घुमरा, बांसाझाल, पुराईनबंध, समडमा, केरसई, कोहपानी, लठबोरा, साजबहार, सिंगीबहार, सुंडरू, तपकरा एवं उपरकछार के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा केंद्रीकृत परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा पांचवी एवं आठवीं में संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा विकासखंड फरसाबहार में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जनप्रतिनिधियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।

अमडीहा शिविर अंतर्गत कुल 10 संकुल शामिल रहे, जिनमें 6 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित हैं। इनमें से कुल 39 मेधावी विद्यार्थियों को उच्चतम अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र पुराईनबंध से कक्षा पांचवीं में दामिनी पैकरा एवं प्रफुल्ल यादव, कक्षा आठवीं में मधुरिमा सिंह तथा कक्षा दसवीं में सपना पैंकरा को सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र साजबहार से कक्षा पांचवीं में इलबीन कुजूर एवं कक्षा आठवीं में पायल पैंकरा को सम्मान मिला। संकुल केंद्र जामबहार से कक्षा पांचवीं में नोबिना खेस्स तथा कक्षा आठवीं में मोनिका सोरेन को सम्मानित किया गया। वहीं संकुल केंद्र सुंडरू से कक्षा पांचवीं में प्रियंका चौहान एवं नेहा मांझी, कक्षा आठवीं में लक्की मांझी, अनिवेश खाखा एवं लक्ष्मी यादव तथा कक्षा दसवीं में पूर्णिमा यादव एवं अश्विन्ता खाखा को सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र केरसई से कक्षा पांचवीं में अंशदीप मिंज एवं शेफाली मिंज, कक्षा आठवीं में भारती पैंकरा, कक्षा दसवीं में भारती चौहान तथा कक्षा बारहवीं में अंजू कुमारी साहू को पुरस्कृत किया गया। संकुल केंद्र लठ बोरा से कक्षा पांचवीं में माही नाग एवं नंद किशोर तथा कक्षा आठवीं में अमिता डनसेना को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार संकुल केंद्र सिंगीबहार से कक्षा पांचवीं में दिव्या पैंकरा, कक्षा आठवीं में आमिषा खेस्स एवं कक्षा दसवीं में वर्षा को सम्मान मिला। संकुल केंद्र तपकरा से कक्षा पांचवीं में नमन कुमार गुप्ता एवं आशा चौधरी, कक्षा आठवीं में स्वज्ञा स्वरमिता वैष्णव एवं अक्षरा गुप्ता, कक्षा दसवीं में अल्पना मांझी एवं सुयश गुप्ता तथा कक्षा बारहवीं में जानसी जांगड़े एवं अमीषा टोंप्पो को सम्मानित किया गया। संकुल केंद्र अबिरा से कक्षा पांचवीं में योगानंद यादव एवं कक्षा आठवीं में सत्यवती पैंकरा को तथा संकुल केंद्र समडमा से कक्षा पांचवीं में नयन डनसेना एवं करन डनसेना तथा कक्षा आठवीं में अनुराग गुप्ता को सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुलारी सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री भरत साय, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. अजय शर्मा, श्री कपिलेश्वर सिंह, मुख्यमंत्री के निज सहायक श्री भजन साय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात