Ro no D15139/23

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर, 28 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो 28 मई माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बीजापुर द्वारा चलाए जा रहे रेड डॉट अभियान ने पूरे जिले में जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। गाँव की चौपाल से लेकर गारमेंट फैक्ट्री तक, हर जगह माहवारी को लेकर व्याप्त शर्म और मिथकों को तोड़ने का काम जोरों पर है।

 

*गाँव-गाँव में आंगनबाड़ी बनी जागरूकता का केंद्र*

 

जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को अभियान का मुख्य केंद्र बनाया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा किशोरी बालिकाओं व महिलाओं के साथ माहवारी स्वच्छता प्रबंधन सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों में सेनेटरी पैड के सही उपयोग, साफ-सफाई और पुरानी मान्यताओं पर खुलकर चर्चा हो रही है।

 

*बीजादूतीर स्वयंसेवक और मितानिन निभा रहीं अहम भूमिका*

 

बीजादूतीर स्वयंसेवकों की टोलियां गाँव-गाँव जाकर किशोरियों और महिलाओं से सीधा संवाद कर रही हैं। वहीं मितानिन दीदियां घर-घर जाकर महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता और रेड डॉट अभियान के महत्व से जोड़ रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिनों ने हथेली पर लाल बिंदी लगाकर माहवारी शर्म नहीं, सम्मान है का संदेश दिया।

 

*भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी भी अभियान में शामिल*

 

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बीजापुर के जिला रेड क्रॉस अधिकारी नरवेद सिंह ने भी रेड डॉट अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। रेड क्रॉस के सदस्यों ने किशोरियों के बीच जाकर माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता सत्र लिए और हाइजीन किट वितरण में सहयोग किया। रेड क्रॉस के सदस्यों ने भी हथेली पर रेड डॉट लगाकर स्वास्थ्य ही सेवा है के संकल्प को दोहराया।

 

*सुशासन शिविर में भी गूंजा रेड डॉट का संदेश*

 

जिले में चल रहे सुशासन शिविरो को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। शिविरों में आने वाले ग्रामीणों, विशेषकर पुरुषों को भी माहवारी स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाया जा रहा है। अधिकारियों- कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से हथेली पर रेड डॉट लगाकर ष्चुप्पी नहीं, अब बात होगीष् का संकल्प लिया।

 

*गारमेंट फैक्ट्री की महिलाओं को मिली हाइजीन किट की सौगात*

 

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए बीजापुर की गारमेंट फैक्ट्री में कार्यरत सैकड़ों महिला श्रमिकों को महिला बाल विकास व जिला रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान मे माहवारी स्वच्छता किट का वितरण किया गया। किट में सेनेटरी पैड, साबुन शामिल थी।

 

*विभाग का संकल्प हर बेटी तक पहुँचे सम्मान*

 

महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि रेड डॉट सिर्फ एक निशान नहीं, बल्कि सोच बदलने का प्रतीक है। जिले में आंगनबाड़ी, मितानिन, बीजादूतीर, रेड क्रॉस और सुशासन तिहार जैसे सभी माध्यमों से हम ये संदेश घर-घर पहुँचा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी किशोरी माहवारी के कारण स्कूल न छोड़े और हर महिला को सम्मान मिले।

 

*अभियान की मुख्य झलकियाँ*

 

– जागरूकता की चौशक्तिः आंगनबाड़ी + मितानिन + बीजादूतीर स्वयंसेवक + रेड क्रॉस

– समग्र भागीदारीः किशोरी, महिला, पुरुष और विभागीय अमला एक साथ

– कार्यस्थल पर पहलः गारमेंट फैक्ट्री में हाइजीन किट वितरण

 

*नारा जो बना पहचानः-*

 

*माहवारी पर बात होगी खुलकर, तभी बेटियाँ बढ़ेंगी आगे बढ़कर*

 

यह अभियान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और पोषण अभियान के उद्देश्यों को मजबूती देते हुए बीजापुर को पीरियड फ्रेंडली जिला बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

  • Related Posts

    ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच में 5 कॉलोनी प्रकरणों में नोटिस जारी

    *22 सितंबर को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश* *कॉलोनाइजर लाइसेंस से लेकर ईडब्ल्यूएस भूमि हस्तांतरण और निम्न आय वर्ग के भूखंडों के विक्रय की…

    Read more

    युवा मित्र मंडल -जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से संकल्प यात्रा भारत क़ो संवैधानिक हिन्दू राष्ट्र बनाने हेतु निकाली गई

    …. कवर्धा से *द्वारिका तीर्थ दर्शन* एवं *हिन्दू राष्ट्र अभियान प्रशिक्षण शिविर* का आयोजन भगवान् द्वारिकाधीश के आशीर्वाद से श्री कृष्ण नगरी द्वारिका मे संपन्न हुआ।   कबीरधाम जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री