Ro no D15139/23

सुशासन तिहार 2026 : कचना क्लस्टर शिविर में 819 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को बांटे प्रमाण पत्र, किट और कार्ड

 

धमतरी29 मई 2026/- । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान एवं जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड कुरूद के ग्राम पंचायत कचना में 17 ग्राम पंचायतों को शामिल करते हुए बीते गुरुवार को क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर में ग्राम पंचायत कचना सहित 16 ग्राम पंचायतों सिलीडीह, सिलतरा, नवागांव (क), जी जामगांव, अंवरी, गणेशपुर, मडेली, भैंसबोड़, जरवायडीह, कोलियारी, जोरातराई (अ), थूहा, नवागांव (थू), सिर्वे, कुम्हारी एवं भेण्डसर पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए।

819 आवेदन प्राप्त, 165 मामलों का मौके पर निराकरण

शिविर में कुल 819 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 812 मांग एवं 7 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल थे। प्राप्त आवेदनों में से 161 मांग एवं 4 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही उपस्थिति

शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौकरण साहू, जिला पंचायत सभापति श्रीमती कुलेश्वरी सुनील गायकवाड़, श्रीमती पूजा राजू सिन्हा, जनपद पंचायत कुरूद अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी हेमंत साहू, सदस्य श्रीमती ललीता रमेश भतपहरी, श्रीमती गंगा टकेश साहू, श्री ठाकुर राम साहू, पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामस्वरूप साहू, वरिष्ठ नागरिक श्री नारायण गिरी गोस्वामी सहित विभिन्न पंचायतों के सरपंच, सचिव, उपसरपंच एवं पंचगण उपस्थित रहे।

विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण

शिविर में जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा एवं शिविर नोडल अधिकारी श्री अनुराग त्रिवेदी तथा जनपद पंचायत कुरूद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री अमित सेन ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।

हितग्राहियों को वितरित किए गए लाभ

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, कार्ड, किट, सामग्री एवं उपकरण वितरित किए गए। विभागवार वितरण इस प्रकार रहा —

* राजस्व विभाग द्वारा भू स्वामित्व योजना अंतर्गत आबादी पट्टा वितरित किया गया।
* श्रम विभाग द्वारा संगठित श्रमिक कार्ड प्रदान किए गए।
* स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क चश्मा एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
* महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार सामग्री एवं नोनी सुरक्षा योजना के प्रमाण पत्र दिए गए।
* समाज कल्याण विभाग द्वारा पोषण किट एवं बैशाखी वितरित की गई।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात