Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर की जा रही त्वरित कार्रवाई

*- हितग्राही के परिवार को मिल रहा पूरा राशन*

राजनांदगांव 31 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला प्रशासन की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई का एक सकारात्मक उदाहरण सामने आया है। कलेक्टर जनदर्शन में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम तुलसीपुर निवासी श्री दीपक कुमार ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनकी माता का ई-केवाईसी नहीं हो पाने के कारण उनके परिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड में दर्ज 5 सदस्यों के स्थान पर सितंबर 2025 से केवल 4 सदस्यों का राशन प्राप्त हो रहा है।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खाद्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जांच में पाया गया कि हितग्राही की माता वृद्धावस्था के कारण फिंगरप्रिंट आधारित ई-केवाईसी कराने में सक्षम नहीं थीं, जिसके कारण प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पा रही थी। खाद्य विभाग की टीम द्वारा विशेष पहल करते हुए फेस रिकग्निशन तकनीक के माध्यम से श्री दीपक कुमार की माता का सफलतापूर्वक ई-केवाईसी कराया गया। इसके साथ ही संबंधित तकनीकी बाधा का निराकरण कर दिया गया है। अब आगामी राशन आबंटनों में परिवार के सभी पात्र सदस्यों के अनुसार पूर्ण राशन उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण एवं पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार से मछुआरों के जीवन में आई समृद्धि की नई लहर

    *मत्स्य पालन प्रसार योजना से आत्मनिर्भर बने ग्रामीण मछुआरे*   *अब मेहनत की पूरी कमाई पहुंचेगी मछुआरों के घर*   रायपुर , 31 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश में…

    Read more

    मोर गांव-मोर पानी महाअभियान से गांव-गांव में जल संरक्षण की नई चेतना

    *जनभागीदारी से मजबूत हो रही जल सुरक्षा, वर्षा जल संचयन को मिल रहा बढ़ावा*   रायपुर, 31 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश में जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ की 134वीं कड़ी में अपने संबोधन की प्रमुख बातें साझा कीं

    ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर राज्यों में गणना चरण शुरू हो गया है

    ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर राज्यों में गणना चरण शुरू हो गया है

    लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सुशासन और जनसेवा का आदर्श उदाहरण : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली