Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई

*- आवेदिका के निजी भूमि की उपलब्ध कराई गई जानकारी*

राजनांदगांव 31 मई 2026। कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी एवं संवेदनशील कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम पदुमतरा निवासी आवेदिका खोरबहारिन की भूमि संबंधी समस्या का समाधान किया गया। कलेक्टर जनदर्शन में आवेदिका खोरबहारिन ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनकी निजी भूमि का सीमांकन कार्य जनवरी 2026 में पूर्ण कर लिया गया था, किंतु सीमांकन के दौरान उन्हें भूमि की लंबाई-चौड़ाई एवं चारों दिशाओं के आयामों की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई थी। इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन किया, लेकिन उन्हें भूमि के वास्तविक आयामों की जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग की टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के परिपालन में राजस्व अधिकारियों द्वारा आवेदिका की उपस्थिति में पुन: स्थल पर सीमांकन की कार्रवाई की गई तथा भूमि का सत्यापन किया गया। सीमांकन उपरांत तैयार की गई रिपोर्ट में भूमि की चारों दिशाओं के आयाम एवं आवश्यक विवरण स्पष्ट रूप से अंकित किए गए। इसके साथ ही सीमांकन प्रतिवेदन की प्रति आवेदिका को उपलब्ध कराई गई, जिससे उनकी लंबे समय से लंबित समस्या का निराकरण हो सका। आवेदिका ने समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला प्रशासन द्वारा जनदर्शन के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण कर नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन