Ro no D15139/23

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आम/उप निर्वाचन : 1 जून 2026 को होगा मतदान

*सभी तैयारियाँ पूर्ण*

रायपुर, 31 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार राज्य में चल रहे नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप-निर्वाचन के अंतर्गत 01 जून 2026 को मतदान होगा जिसमें नगरीय निकायों में अध्यक्ष के 05 पदों तथा पार्षद के 71 पदों के निर्वाचन हेतु बनाए गए 96 मतदान केन्द्रों में कुल 31928 मतदाताओं (15720 पुरूष मतदाता, 16207 महिला मतदाता तथा 01 अन्य मतदाता) द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जायेगा, तथा त्रि-स्तरीय पंचायत में जनपद पंचायत सदस्य के 10, सरपंच के 34, तथा वार्ड पंच के 107 पदों के निर्वाचन हेतु बनाए गए 274 मतदान केन्द्रों में कुल 102797 मतदाताओं (51465 पुरूष मतदाता, 51331 महिला मतदाता तथा 01 अन्य मतदाता) द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जायेगा।

आयोग से प्राप्त जानकारी अनुसार नगरीय निकायों में मतदान समय प्रातः 8-00 बजे से सांय 5-00 बजे तक तथा त्रि-स्तरीय पंचायतों में मतदान समय प्रातः 7-00 बजे से सांय 3-00 बजे तक निर्धारित है। नगरीय निकायों के निर्वाचन मतदान मशीन के माध्यम से तथा त्रि-स्तरीय पंचायतों हेतु मतदान मतपेटी के माध्यम से कराए जावेंगे। त्रि-स्तरीय पंचायतों मे मतदान पश्चात् सामान्य स्थिति में मतगणना भी मौके पर संपन्न होगा। नगरीय निकायों के निर्वाचन परिणाम हेतु मतगणना 04 जून 2026 को तथा त्रि-स्तरीय पंचायतों में सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा 04 जून 2026 को किया जायेगा।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह द्वारा शांतिपूर्ण पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्धता व्यक्त किया गया है। जिन सीटों पर सविरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है, वहाँ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सुरक्षा और मतदान केंद्रों पर आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है , राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओ को शत प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है

  • Related Posts

    जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए 

    जल जीवन मिशन से ग्रामीण जीवन में आया सकारात्मक परिवर्तन, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान   सरपंच, जल वाहिनी और पम्प ऑपरेटरों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित…

    Read more

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक अराधना पटनायक ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

    प्रमुख बीमारियों के उन्मूलन एवं नियंत्रण के लिए समन्वित प्रयासों पर दिया जोर   धमतरी, 12 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एवं…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर