Ro no D15139/23

महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी ने किया इमली प्रोसेसिंग केंद्र का औचक निरीक्षण

*30 से अधिक महिलाओं को मिला स्थानीय रोजगार*

 

*स्वरोजगार योजनाओं से आत्मनिर्भर बन रहीं बस्तर की ग्रामीण महिलाएं*

 

रायपुर, 31 मई 2026 / छत्तीसगढ़ सरकार की रोजगारपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते बस्तर अंचल की महिलाओं की जिंदगी में बड़ा सकारात्मक बदलाव आ रहा है। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने सुकमा जिले के कुम्हाररास स्थित इमली प्रोसेसिंग केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं से सीधा संवाद किया।

 

*30 से अधिक महिलाओं को मिल रही नियमित आजीविका*

 

निरीक्षण के दौरान केंद्र में कार्यरत 30 से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने महिला आयोग की सदस्य को बताया कि यह इमली प्रसंस्करण यूनिट उनके लिए आजीविका का एक मजबूत और स्थाई माध्यम बन चुकी है। यहाँ काम करने से हमें हर महीने नियमित आय प्राप्त हो रही है, जिससे हमारी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हुई है। अब हम पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार के पालन-पोषण और जिम्मेदारियों में बराबर की भागीदारी निभा पा रही हैं।

 

*महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण*

 

महिलाओं से संवाद करते हुए सुश्री दीपिका सोरी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सुश्री सोरी ने सभी उपस्थित महिलाओं को शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का भी अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कुम्हाररास केंद्र की तारीफ करते हुए कहा कि यह यूनिट महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण उद्यमिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जहाँ महिलाएं सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर रही हैं।

 

*केंद्र और राज्य सरकार के प्रति जताया आभार*

 

चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराने के लिए केंद्र की महिलाओं ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया। महिलाओं का कहना है कि इन रोजगारपरक योजनाओं के कारण बस्तर की ग्रामीण महिलाएं अब आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा

    *वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचारों का लाभ शासन के विभिन्न विभागों और आमजन तक पहुंचाने पर जोर*   *प्रदेश के युवाओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने में…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में की शिरकत, युवा क्रिएटर्स से पॉडकास्ट शैली में किया संवाद*   *जनता की पसंद से चुने गए क्रिएटर्स, 16 मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू