Ro no D15139/23

नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप निर्वाचन के लिए मतदान दलों की हुई रवानगी

*- नगर पंचायत घुमका के लिए 15 मतदान केन्द्र*

 

*- नगर पंचायत घुमका अंतर्गत कुल 3209 मतदाता*

 

*- जनपद पंचायत डोंगरगांव क्षेत्र क्रमांक 5 अंतर्गत कुल 11 मतदान केंद्र, कुल मतदाता 4882*

 

*- जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत कुल मतदान केंद्र 5, मतदाताओं की कुल संख्या 1550*

 

राजनांदगांव 31 मई 2026। राज्यनिर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप निर्वाचन के लिए आज शासकीय आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों की रवानगी हुई। सभी मतदान दलों को मतदान के सुचारू संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया गया है और सामग्री लेकर वे रवाना हो रहे हैं। नगर पंचायत घुमका के लिए 15 मतदान केन्द्र हैं। 1 अध्यक्ष एवं 15 पार्षद पद के निर्वाचन होगा। नगर पंचायत घुमका अंतर्गत कुल 3209 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष 1579, महिला 1630 मतदाता हैं।

वहीं जनपद पंचायत डोंगरगांव क्षेत्र क्रमांक 5 अंतर्गत कुल मतदान केंद्र 11 हैं। जिसमें कुल मतदाता 4882 है एवं पुरुष मतदाता 2452, महिला मतदाता 2430 है। 1 जनपद सदस्य के लिए निर्वाचन होगा। जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत 1 सरपंच 2 पंच के लिए निर्वाचन होगा। जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत कुल मतदान केंद्र 5 है। मतदाताओं की कुल संख्या 1550 है। जिसमें पुरुष मतदाता 793, महिला मतदाता 757 है। उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत 1 जून 2026 को सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान किया जाएगा तथा मतदान के पश्चात मतदान केन्द्र पर की जाने वाली मतगणना की जाएगी। 4 जून को नगरीय निकाय की मतगणना की जाएगी।

 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा

    *वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचारों का लाभ शासन के विभिन्न विभागों और आमजन तक पहुंचाने पर जोर*   *प्रदेश के युवाओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने में…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में की शिरकत, युवा क्रिएटर्स से पॉडकास्ट शैली में किया संवाद*   *जनता की पसंद से चुने गए क्रिएटर्स, 16 मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू