Ro no D15139/23

मौसमी फलों के सुरक्षित व गुणवत्तापूर्वक उपलब्धता सुनिश्चित हेतु अभियान

जशपुरनगर 31 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा में विगत दिनों में ग्रीष्म ऋतु में फलों के सुरक्षित व गुणवत्तापूर्वक उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा हैं।

इस अभियान की दौरान मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं की जांच की जा रही हैं –

1. जिले में फलों के थोक विक्रय खुदरा विक्रय/स्टोरेज मंडी/दुकान आदि का सतत निरीक्षण किया जाएगा।

2. निरीक्षण के दौरान फलों की सुरक्षित रख रखाव व स्वच्छता पूर्ण वातावरण में भंडारण की जांच की जाएगी।

3. अस्वच्छकर दशा में संचालित दुकानों एवं गंदगी में रखे हुए तथा सड़े-गले फलों के विक्रय पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी और आवश्यकता अनुसार नमूना संकलित कर जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

4. सड़ी-गली अवस्था में भंडारित व विक्रय किये जा रहे फलों को मौके पर ही नष्टिकृत कर दिया जाएगा।

5. आम, तरबूज, खरबूज आदि मौसमी फलों को तुरंत पकाने के लिये उपयोग में लाये जा रहे केमिकल, फलों को अत्यधिक मीठा बनाने के लिए उपयोग किया जा रहे कृत्रिम शक्कर व केमिकल तथा फलों को आकर्षित बनाये जाने के लिये स्टिकर, रंगो आदि की जांच की जाएगी एवं मौके पर पाए जाने पर संबंधित फल विक्रेता पर कार्यवाही की जायेगी।अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सम्पूर्ण जशपुर जिला के स्थानीय हाट-बाजार फल विक्रय प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा।

6. खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मौसमी फल व स्थानीय साग-सब्जी विक्रेताओं, गन्ना रस-फलों का जूस विक्रय स्थान आदि का मौका निरीक्षण करते हुये उन्हे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का परिपालन करने एवं इससे संबंधित दिशा निर्देश जैसे – हाईजिन संबंधित जानकारी, एक्सपाइरी खाद्य पदार्थों को विक्रय न करते हुये उनका समय-समय पर छटनी एवं नष्टीकरण करना, पीने के पानी के संग्रहण एवं उपयोग की जानकारी, खाद्य प्रतिष्ठानों में कीड़े-मकोड़ों आदि के लिय पेस्ट कण्टोल कराया जाना, समयावधि में फूड हैडलर्स का मेडिकल कराया जाना, खाद्य लाईसेंस लेकर ही खाद्य पदार्थाे से संबंधित कारोबार संचालित करना आदि आवश्यक जानकारी दिया जा रहा हैं।

7. खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के परिपालन के अनुसार जिले में आमजन को शुद्ध, साफ, सुरक्षित, व हाइजैनिक परिवेश में गुणवत्तापूर्ण व मानक खाद्य पदार्थों की उपलब्ध, व्यापार, विनिर्माण व वितरण किये जाने के लिये प्रतिबद्ध हैं, जिसके लिये विभाग द्वारा सतत कार्यवाही, जन जागरूकता एवं अभियानों का संचालन किया जा रहा हैं।

  • Related Posts

    युवा मित्र मंडल -जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ से संकल्प यात्रा भारत क़ो संवैधानिक हिन्दू राष्ट्र बनाने हेतु निकाली गई

    …. कवर्धा से *द्वारिका तीर्थ दर्शन* एवं *हिन्दू राष्ट्र अभियान प्रशिक्षण शिविर* का आयोजन भगवान् द्वारिकाधीश के आशीर्वाद से श्री कृष्ण नगरी द्वारिका मे संपन्न हुआ।   कबीरधाम जिले के…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें, सेवा और जनभागीदारी से विकसित जशपुर के संकल्प को साकार करें – नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने अपने घरों में एक दिया जरूर जलाएं जशपुरनगर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात