
अम्बिकापुर 01 जून 2026/ सरगुजा जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में किए गए कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए कार्य विभाजन किया गया है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दण्डाधिकारी धौरपुर (लुण्ड्रा) श्री विनय कुमार सोनी को धौरपुर हेतु धौरपुर अुविभागीय हेतु भू-अर्जन अधिकारी, धौरपुर अुविभागीय हेतु छ.ग. लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1984 के तहत सक्षम अधिकारी, सहायक सत्कार अधिकारी, पंचायत राज अधिनियम एवं अन्य एक्ट/नियमों के तहत सक्षम प्राधिकारी के कार्य सौंपे गए हैं। डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दण्डाधिकारी सीतापुर श्री फागेश सिन्हा को सीतापुर अनुविभाग हेतु भू- अर्जन अधिकारी, सक्षम प्राधिकारी लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1984 के तहत सक्षम अधिकारी, सहायक सत्कार अधिकारी, प्रतापगढ़ के नजूल प्रकरणों का निराकरण, तहसील मैनपाट के आदिवासियों के भूमि के अवैध हस्तांतरण की जांच, पंचायत राज अधिनियम एवं अन्य एक्ट/नियमों के तहत प्रदत्त सक्षम प्राधिकारी के कार्य सौंपे गए हैं। डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री बनसिंह नेताम को अम्बिकापुर अनुभाग हेतु भू-अर्जन अधिकारी, सक्षम प्राधिकारी छ.ग. लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1984 के तहत सक्षम प्राधिकारी, पंचायत राज अधिनियम एवं अन्य एक्ट/नियमों के तहत प्रदत्त सक्षम प्राधिकारी के कार्य, राजीव गांधी आश्रय योजना अंतर्गत पट्टा वितरण कार्य हेतु नोडल अधिकारी एवं प्राधिकृत अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दण्डाधिकारी उदयपुर श्री रामराज सिंह को उदयपुर अनुभाग हेतु भू-अर्जन अधिकारी, सक्षम प्राधिकारी छ.ग. लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1984 के तहत सक्षम प्राधिकारी, सहायक सत्कार अधिकारी, पंचायत राज अधिनियम एवं अन्य एक्ट/नियमों के तहत प्रदत्त सक्षम प्राधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।








