Ro no D15139/23

शिक्षा विभाग की कार्रवाईः वित्तीय अनियमितता में दो निलंबित,जनगणना कार्य में लापरवाही पर चार शिक्षकों की रोकी गई वेतनवृद्धि

 

अम्बिकापुर 01 जून 2026/  जिला शिक्षा अधिकारी, सरगुजा द्वारा शासकीय कार्यों में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता एवं अनुशासनहीनता के मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की गई है। जारी आदेशों के तहत दो कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, वहीं जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले चार शिक्षकों की एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से अवरुद्ध की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला पण्डरीडांड, विकासखण्ड उदयपुर की प्रधानपाठिका श्रीमती अंजेला किण्डो को शासकीय राशि के दुरुपयोग, कूटरचना एवं वित्तीय अनियमितता के आरोपों के कारण निलंबित किया गया है। जांच में बालवाड़ी संचालन हेतु प्राप्त राशि के आहरण में अनियमितता, फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग, शासकीय राशि का अनधिकृत हस्तांतरण तथा भंडार क्रय नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई है।

इसी प्रकार कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सीतापुर में पदस्थ लेखापाल श्री दूधनाथ सिंह को सेवानिवृत्त कर्मचारी के स्वत्वों के भुगतान में लापरवाही तथा पात्रता से अधिक अवकाश नगदीकरण भुगतान किए जाने के प्रकरण में निलंबित किया गया है। जांच में वित्तीय प्रकरणों के निष्पादन में गंभीर त्रुटियां पाई गईं।

इसके अतिरिक्त कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी सरगुजा के प्रतिवेदन के आधार पर जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही बरतने पर चार शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। शासकीय प्राथमिक शाला आमापारा, विकासखण्ड लुण्ड्रा के सहायक शिक्षक श्री सुखदेव राम, शासकीय प्राथमिक शाला ससौलीपारा के प्रधान पाठक श्री उमेश कुमार तिवारी, शासकीय प्राथमिक शाला आमगांव, विकासखण्ड मैनपाट के सहायक शिक्षक श्री उमेश सिंह नेताम तथा शासकीय प्राथमिक शाला समनिया के सहायक शिक्षक श्री रवि कुमार की आगामी एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार झा ने कहा है कि शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं शासकीय दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा वित्तीय अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है तथा भविष्य में भी अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा

    *वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी नवाचारों का लाभ शासन के विभिन्न विभागों और आमजन तक पहुंचाने पर जोर*   *प्रदेश के युवाओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने में…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में की शिरकत, युवा क्रिएटर्स से पॉडकास्ट शैली में किया संवाद*   *जनता की पसंद से चुने गए क्रिएटर्स, 16 मुख्य…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू