Ro no D15139/23

सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथि घोषित 01 जून से 12 जून 2026 तक 05 शहरों के 10 परीक्षा केंद्रों में होगी ऑनलाइन परीक्षा

जशपुरनगर 02 जून 2026/ भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथि भारतीय सेना द्वारा घोषित कर दी गई है। विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 01 जून 2026 से 05 जून 2026 तथा 08 जून 2026 से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा छत्तीसगढ़ के 05 शहरों भिलाई, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं जगदलपुर के 10 परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी। ऑनलाइन परीक्षा प्रतिदिन 3 से 4 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जाने शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट  joinindianarm.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सेना द्वारा उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा निर्धारित समय से पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है तथा चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाता है। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के दलालों एवं भ्रामक आश्वासनों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने पीएचसी क्षीरपानी के लिए दी 25 लाख रुपये की स्वीकृति

      रायपुर, 4 नवंबर 2026/स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम क्षीरपानी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम…

    Read more

    राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को

      छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा तिथि में किया संशोधन, पूर्व में 12-13 दिसंबर को आयोजित होनी थी परीक्षा रायपुर, 04 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    ट्रम्प की आपत्ति के बाद इजराइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता क्यों खतरे में है? 4 अरब डॉलर के सालाना पैकेज के पीछे की पूरी कहानी समझें!

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    1,600 घुसपैठियों के लिए 1.56 करोड़ भारतीय वोटर लिस्ट से बाहर, SIR पर शाह के दावों की क्या है हकीकत?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    ईरान के पिकैक्स माउंटेन पर परमाणु हमला हुआ तो क्या भारत तक पहुंचेगा रेडिएशन?

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली, अब केवल जांच नहीं, जवाबदेही भी तय हो – डॉ. प्रियंका सौरभ

    चारधाम हेलीकॉप्टर हादसों पर सवालों के घेरे में यूकाडा की कार्यप्रणाली, अब केवल जांच नहीं, जवाबदेही भी तय हो  – डॉ. प्रियंका सौरभ

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट