Ro no D15139/23

Cocktail 2: क्या वाकई लेस्बियन लव स्टोरी है? मेकर्स ने दिया क्लैरिफिकेशन

Cocktail 2: फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक बड़ी अफवाह चल रही थी. कहा जा रहा था कि फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच रोमांटिक कहानी दिखाई जाएगी और यह एक लेस्बियन लव स्टोरी होगी. यह बात तेजी से वायरल हो गई, जिससे लोगों के बीच फिल्म को लेकर गलत धारणा (Perspective) बन गई. इसी वजह से मेकर्स को इस पर सफाई देनी पड़ी. आइए जानते हैं उन्होंने इस बारे में क्या कहा और यह अफवाह कैसे फैली.

ट्रेलर लॉन्च में मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मेकर्स ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की. प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने साफ कहा कि ‘कॉकटेल 2’ में ऐसा कोई लेस्बियन रोमांस नहीं है. उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी कुछ और है और लोगों को सोशल मीडिया की अफवाहों पर भरोसा नहीं करना चाहिए. उनका कहना था कि फिल्म में दो अलग-अलग लव स्टोरी दिखाई जाएंगी, लेकिन यह कहानी पूरी तरह नॉर्मल रोमांटिक ड्रामा है.

डायरेक्टर ने बताया अफवाह कैसे शुरू हुई?

डायरेक्टर होमी अदजानिया ने बताया कि यह अफवाह असल में एक मजाक से शुरू हुई थी. उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान टीम आपस में हल्के-फुल्के अंदाज में बात कर रही थी. उसी दौरान उन्होंने सोचा कि अगर कहानी में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना साथ हों और शाहिद कपूर का किरदार बीच में ‘थर्ड व्हील’ बन जाए तो कैसा लगेगा.

यह सिर्फ एक कल्पना और मजाक था, लेकिन किसी ने इसे सच समझ लिया और यह बात इंटरनेट पर फैल गई.

कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की बॉन्डिंग कैसी है?

इवेंट में दोनों एक्ट्रेसेस ने अपनी दोस्ती के बारे में भी बात की. कृति सेनन ने बताया कि उनकी रश्मिका से पहली मुलाकात जिम में हुई थी. दोनों एक ही स्टूडियो में वर्कआउट करती थीं और वहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई.

वहीं, रश्मिका मंदाना ने कहा कि उनके बीच सब कुछ बहुत नैचुरल रहा. उन्हें दोस्त बनने के लिए कोई खास कोशिश नहीं करनी पड़ी, सब कुछ अपने आप ही हो गया.

  • Related Posts

    T20I में एक हार के बाद लगातार तीन मैच जीत रही टीम इंडिया, 2020 के बाद दोगुनी हुई जीत की रफ्तार

    India T20I Record: भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 इंटरनेशनल खेलने के अंदाज में पिछले कुछ सालों में बदलाव आया है. अब टीम सिर्फ मैच जीतने के लिए नहीं, बल्कि आक्रामक बल्लेबाजी…

    Read more

    Valmiki Jayanti 2026: महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में ही क्यों हुआ लव-कुश का पालन-पोषण? जानिए रामायण की कथा

    Valmiki Jayanti 2026:  में माता सीता और उनके पुत्रों लव-कुश की कहानी बेहद महत्वपूर्ण है. महर्षि वाल्मीकि जयंती 2026 के शुभ अवसर पर जानिए, भगवान श्री राम से अलग होने…

    Read more

    NATIONAL

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर