Ro no D15139/23

Peddi के प्रमोशन इवेंट में अचानक डर गईं जान्हवी कपूर, देखें वायरल वीडियो

Peddi: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. स्टार्स अलग-अलग शहर में जाकर मूवी का प्रमोशन कर रहे हैं. इसी बीच एक इवेंट में जाह्नवी और राम पहुंचे. जहां उन्होंने फैंस से पेड्डी देखने की अपील की. हालांकि इवेंट के दौरान एक फैन ने ऐसा कुछ किया. जिससे जाह्नवी बुरी तरह डर गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रामचरण के फैन को देखकर घबरा गई जाह्नवी कपूर

वीडियो में देखा जा सकता है कि राम चरण का फैन ब्लैक आउटफिट पहने हुए था. अचानक स्टार के पास पहुंचने की कोशिश में दौड़ पड़ा. हालांकि सिक्योरिटी गार्ड्स तुरंत एक्टिव हुए और फैन को रोका. इसी बीच फैन अनजाने में जाह्नवी कपूर से टकरा गया, जिससे वह बुरी तरह डर गईं. वह अनजान फैन को उठाकर ले गए. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”शेरा के बाद अब कोई बॉडीगार्ड आया था जो फेमस होगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”जाह्नवी पूरी तरह डर गई थी.”

पेड्डी इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

फिल्म ‘पेड्डी’ जो 5 जून 2026 को रिलीज हो रही है. इसकी टक्कर वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म है जवानी तो इश्क होना है से होगी. इसमें शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु, बोमन ईरानी, उपेंद्र लिमये, रवि किशन, विजी चंद्रशेखर, सत्य, राजतव दत्ता जैसे कलकारों की टोली है. श्रुति हासन एक सॉन्ग में अपनी ग्लैमरस अदाएं दिखाती नजर आएंगी. ‘पेड्डी’ एक पैन-इंडिया फिल्म है और इसे तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

  • Related Posts

    T20I में एक हार के बाद लगातार तीन मैच जीत रही टीम इंडिया, 2020 के बाद दोगुनी हुई जीत की रफ्तार

    India T20I Record: भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 इंटरनेशनल खेलने के अंदाज में पिछले कुछ सालों में बदलाव आया है. अब टीम सिर्फ मैच जीतने के लिए नहीं, बल्कि आक्रामक बल्लेबाजी…

    Read more

    Valmiki Jayanti 2026: महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में ही क्यों हुआ लव-कुश का पालन-पोषण? जानिए रामायण की कथा

    Valmiki Jayanti 2026:  में माता सीता और उनके पुत्रों लव-कुश की कहानी बेहद महत्वपूर्ण है. महर्षि वाल्मीकि जयंती 2026 के शुभ अवसर पर जानिए, भगवान श्री राम से अलग होने…

    Read more

    NATIONAL

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    भागलपुर में 27 अक्टूबर को होगा ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य का मंचन, प्रवेश निःशुल्क

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर