Ro no D15139/23

धमतरी को मिली विकास की नई रफ्तार : दो फोरलेन सड़कों एवं शहर के नए डिवाइडर निर्माण कार्य का शुभारंभ आधुनिक, व्यवस्थित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित होगा धमतरी शहर

धमतरी, 04 जून 2026। जिले में आधुनिक एवं सुव्यवस्थित शहरी अधोसंरचना के विकास की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। शहर की दो प्रमुख फोरलेन सड़क परियोजनाओं तथा नए डिवाइडर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। रत्नाबांधा चौक से मुजगहन, सिहावा चौक से कुल्यारी तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क तथा शहर के मध्य निर्मित किए जाने वाले डिवाइडर कार्य का शुभारंभ महापौर नगर निगम श्री रामू रोहरा ने नारियल फोड़कर किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, श्री नभ सिंह, एस डी ओ मुरलीधर पैकरा लोक निर्माण,जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
लोक निर्माण विभाग द्वारा रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक लगभग 4.4 किलोमीटर लंबाई की फोरलेन सड़क निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। परियोजना के अंतर्गत आवश्यक वृक्षों की कटिंग एवं अन्य प्रारंभिक कार्य शुरू हो चुके हैं तथा निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसी प्रकार सिहावा चौक से कुल्यारी तक लगभग 5 किलोमीटर लंबाई की सड़क को भी फोरलेन स्वरूप में विकसित किया जाएगा।
दोनों परियोजनाओं में सड़क चौड़ीकरण के साथ आधुनिक पाथ-वे, सुव्यवस्थित जल निकासी व्यवस्था, सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुविधाएं, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था तथा व्यापक सौंदर्यीकरण कार्य शामिल किए गए हैं। भविष्य में पेयजल पाइपलाइन एवं अन्य शहरी सेवाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों में अग्रिम प्रावधान किए जा रहे हैं, जिससे बार-बार सड़क खोदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा नागरिकों को दीर्घकालिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि धमतरी को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए नगर निगम एवं जिला प्रशासन समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फोरलेन सड़कें केवल यातायात को सुगम बनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि व्यापार, निवेश, पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेंगी। सड़कों के दोनों ओर हरित पट्टियां, आकर्षक पाथ-वे एवं सौंदर्यीकरण कार्य शहर की सुंदरता को नई पहचान देंगे।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी शहर तेजी से विकसित हो रहा है और आने वाले वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना विकास के कार्य सुनियोजित ढंग से किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से यातायात दबाव में कमी आएगी, आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा तथा शहर को आधुनिक स्वरूप प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र विस्तार, प्रभावी जल निकासी व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को समान प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि राज्य शासन के मार्गदर्शन में धमतरी को एक सुव्यवस्थित, भविष्य उन्मुख एवं नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, परिवहन, पेयजल, स्वच्छता तथा शहरी सौंदर्यीकरण से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का लाभ आने वाले वर्षों में नागरिकों को व्यापक रूप से मिलेगा।

रेलवे परियोजना का भी किया निरीक्षण

कार्यक्रम के पश्चात महापौर श्री रामू रोहरा एवं कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने धमतरी रेलवे स्टेशन पहुंचकर बड़ी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत बिछाई गई रेल पटरी एवं निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है तथा आगामी 15 अगस्त तक बड़ी रेल लाइन पर यात्री सेवाएं प्रारंभ करने की दिशा में प्रयास जारी हैं। निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

विकसित धमतरी की दिशा में मजबूत कदम

उल्लेखनीय है कि जिले में सड़क एवं परिवहन अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। फोरलेन सड़क निर्माण, रेलवे विस्तार, शहरी सौंदर्यीकरण, यातायात प्रबंधन, जल निकासी व्यवस्था, हरित विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार से धमतरी आने वाले समय में प्रदेश के प्रमुख विकसित एवं आधुनिक नगरों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा। यह विकास कार्य न केवल शहर की आधारभूत संरचना को मजबूत करेंगे, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

  • Related Posts

    जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री साय

    *बिलासपुर संभाग के पांच जिलों की संयुक्त समीक्षा बैठक में विकास कार्यों, राजस्व प्रकरणों, पेयजल, स्वास्थ्य और खरीफ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा*   *राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण, पेयजल व्यवस्था…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

    120 करोड़ रुपये की परियोजना युवाओं को देगी अध्ययन, आवास और प्रतियोगी परीक्षा तैयारी की सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं*   *बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : युवाओं के सपनों को…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते दिखे बॉडीगार्ड, बवाल का नया वीडियो आया सामने

    खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते दिखे बॉडीगार्ड, बवाल का नया वीडियो आया सामने

    मुजफ्फरपुर: शहर के बड़े अस्पताल में भीषण अगलगी, 4 मरीज जिंदा जले, 25+ रेस्क्यू, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

    मुजफ्फरपुर: शहर के बड़े अस्पताल में भीषण अगलगी, 4 मरीज जिंदा जले, 25+ रेस्क्यू, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

    NPCI इंटरनेशनल और ACLEDA बैंक ने कंबोडिया के राष्ट्रीय QR कोड, KHQR के माध्यम से कंबोडिया में क्रॉस-बॉर्डर UPI भुगतान की शुरुआत की

    NPCI इंटरनेशनल और ACLEDA बैंक ने कंबोडिया के राष्ट्रीय QR कोड, KHQR के माध्यम से कंबोडिया में क्रॉस-बॉर्डर UPI भुगतान की शुरुआत की

    PM नरेन्द्र मोदी ने सुश्री मेटे फ्रेडरिक्सन को डेनमार्क की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी

    PM नरेन्द्र मोदी ने सुश्री मेटे फ्रेडरिक्सन को डेनमार्क की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी

    मंत्रिमंडल ने विमान ईंधन की कीमतों को स्थिर करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये की सहायता राशि को मंजूरी दी 0 नागरिक विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया

    मंत्रिमंडल ने विमान ईंधन की कीमतों को स्थिर करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये की सहायता राशि को मंजूरी दी    0  नागरिक विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया