Ro no D15139/23

बालोद में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर 4 वाहन जब्त

रायपुर, 04 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बालोद में खनिज संसाधनों के संरक्षण तथा अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने 03 जून 2026 को गुण्डरदेही विकासखंड अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की।

जिला खनि अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अर्जुन्दा तहसील के ग्राम खेरूद तथा गुण्डरदेही तहसील के ग्राम कोटगांव में गौण खनिज मिट्टी एवं रेत के अवैध उत्खनन तथा परिवहन की गतिविधियां पाई गईं। मौके पर कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग की टीम ने अवैध कार्य में संलिप्त दो जेसीबी मशीन, एक हाईवा तथा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल चार वाहनों को जब्त किया। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए आरक्षी केन्द्र अर्जुन्दा की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।

जिला खनि अधिकारी ने बताया कि संबंधित प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कदम उठाए जाएंगे। खनिज जांच दल द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित निगरानी और औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और खनिज संसाधनों का नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित हो सके।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं