Ro no D15139/23

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 6 एवं 8 जून को, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच

धमतरी, 5 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला धमतरी द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026 के सफल आयोजन के उपरांत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर में अर्जित खेल कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।

 

उल्लेखनीय है कि जिले में 09 मई से 08 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का संचालन किया गया, जिसमें विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागी खिलाड़ी अपने कौशल और प्रदर्शन का प्रदर्शन करेंगे।

 

प्रतियोगिता के तहत 06 जून 2026 को कराते, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कराते में 45, 50 एवं 55 किलोग्राम वजन वर्ग, वेटलिफ्टिंग में 48, 53 एवं 64 किलोग्राम वजन वर्ग तथा कुश्ती में 50, 55 एवं 60 किलोग्राम वजन वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जाएगी।

 

इसी क्रम में 08 जून 2026 को योगासन एवं तीरंदाजी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विकासखंडों तथा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों से जुड़े खिलाड़ी भाग लेंगे।

 

जिला प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने, खेल प्रतिभाओं को पहचान देने तथा जिले में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, जिससे भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए नई प्रतिभाएं तैयार हो सकेंगी।

 

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में जिले के चयनित अग्निवीर युवाओं का सम्मान भी किया जाएगा। विभाग ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों एवं नागरिकों से प्रतियोगिताओं एवं समापन समारोह में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

 

  • Related Posts

    पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    पत्रिका जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026 में मुख्यमंत्री श्री साय ने उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित*   *नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक विजय में पुलिस जवानों के अदम्य साहस और…

    Read more

    स्वास्थ्य शिक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु अंतिम चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 28 जुलाई 2026/ कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें, सरगुजा संभाग द्वारा स्वास्थ्य शिक्षक (हेल्थ एजुकेटर) और सेनेटोरियन-कम-हेल्थ एजुकेटर के पद पर पदोन्नति के लिए अंतिम चयन एवं अंतिम…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends