Ro no D15139/23

जनसमस्या निवारण शिविर में तिजकुंवर को मिली तत्काल ऋण पुस्तिका

*सुशासन तिहार 2026*

*- खेती-किसानी कार्य का रास्ता होगा आसान*

राजनांदगांव 05 जून 2026। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलरगोंदी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ने एक किसान परिवार की समस्या का समाधान हुआ। ग्राम भोलापुर निवासी श्रीमती तिजकुंवर को शिविर में उनकी भूमि का तत्काल ऋण पुस्तिका प्रदान की गई। श्रीमती तिजकुंवर के पति श्री राम चरण ने बताया कि उनकी पत्नी के स्वामित्व की भूमि ग्राम मातेखेड़ा में स्थित है। खाता विभाजन होने के बाद भी उन्हें ऋण पुस्तिका प्राप्त नहीं हुई थी। ऋण पुस्तिका के अभाव में खाद, बीज एवं कृषि दवाइयों की खरीदी, कृषि ऋण प्राप्त करने तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

सुशासन तिहार के दौरान आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में उन्होंने अपनी समस्या से प्रशासन को अवगत कराते हुए ऋण पुस्तिका बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होते ही राजस्व विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर त्वरित कार्रवाई की गई और शिविर में ही उन्हें ऋण पुस्तिका उपलब्ध करा दी गई। ऋण पुस्तिका प्राप्त होने के बाद अब श्रीमती तिजकुंवर को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक सुविधाएं प्राप्त करने में आसानी होगी। वे कृषि ऋण, खाद-बीज वितरण तथा अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त कर सकेंगी। इससे उनके खेती-किसानी के कार्यों को नई गति मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों में संबल मिलेगा। उन्होंने ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है तथा अब वे बिना किसी परेशानी के कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगी।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार