Ro no D15139/23

PoK में 9 जून के प्रदर्शन से भारी गोलीबारी, दावा- 100 से ज्यादा लोग मारे गए, 4 पुलिस वालों की मौत कंफर्म; इंटरनेट बंदी बरकरार

Pakistan Heavy Firing PoK: पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के रावलाकोट क्षेत्र में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है. आरोप है कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी की. सोशल मीडिया पर इस गोलीबारी में 100 से अधिक लोगों के मरने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. वहीं, इस संघर्ष में 4 पुलिस वालों की मौत जरूर हुई है. पीओके के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) ने एक बयान में कहा कि रविवार को रावलाकोट में हुई गोलीबारी में चार पुलिसकर्मी मारे गए. उन्होंने कहा कि इस घटना में 20 से अधिक अन्य घायल हो गए.

ट्रिब्यून पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिबंधित संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) से जुड़े सशस्त्र तत्वों ने क्षेत्र में तैनात कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर गोलीबारी की. अधिकारियों ने इसे एक सुनियोजित हमला बताया. पुलिस प्रमुख ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘समन्वित, सशस्त्र और आतंकवादी कृत्य’ बताया. उन्होंने कहा कि हमलावरों ने सीएमएच रावलाकोट (कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल) को भी निशाना बनाया.

JAAC ने क्या कहा?

JAAC ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘बलों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की जा रही है और रावलाकोट में गोले दागे जा रहे हैं. सीएमएच पर भी गोले दागे जा रहे हैं, लेकिन लोग अपने स्थानों से हटने को तैयार नहीं हैं.’ उसने आगे लिखा, ‘आज जब धरने पर बैठे दृढ़ निश्चयी लोगों पर आंसू गैस और गोलियों की बारिश की गई, तो वे भागने के बजाय और अधिक अडिग हो गए. रावलाकोट का आसमान भय से नहीं, बल्कि क्रांति के नारों से गूंज उठा. उस साहस, उस संकल्प और उस निडरता को सलाम.’

सोशल मीडिया पर दावा- 150-200 लोग मारे गए

इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में, एक लोकल ने दावा किया कि इस घटना में अब तक 150-200 लोग मारे जा चुके हैं. उसने कहा कि रावलाकोट में पायलट हाई स्कूल से लेकर सीएमएच तक लाशें ही लाशें हैं. रेंजर्स ने आस पास की बिल्डिंगों की छत से फायरिंग की. लोगों को लाशें उठाने भी नहीं दी जा रही है. जो भी ऐसा करने की कोशिश कर रहा है, उसके ऊपर भी फायरिंग की जा रही है. उसने कहा कि यह वाकया तब हुआ, जब लोग शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे.

  • Related Posts

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम अटका हुआ है जैसे चेक क्लियर कराना, पासबुक अपडेट या कैश निकालना तो इसे कल पर न टालें.…

    Read more

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    कोलकाता : भारत निर्वाचन आयोग ने विभाजित तृणमूल कांग्रेस को तलब किया है. निर्वाचन आयोग ने ममता बनर्जी समर्थक और रितब्रत बनर्जी समर्थक तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को एक ही…

    Read more

    NATIONAL

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?