Ro no D15139/23

एमएस धोनी और कनिका कपूर करेंगे ग्रैंड ओपनिंग, झारखंड T20 लीग में एंट्री बिल्कुल फ्री

Jharkhand T20 League 2026: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है. आगामी 10 जून से रांची के प्रतिष्ठित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में ‘झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग’ का भव्य आगाज होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि उद्घाटन के दिन ही मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का भी तगड़ा तड़का लगने वाला है.

ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचेंगे धोनी और कनिका कपूर

इस लीग की शुरुआत एक बेहद ही शानदार और इलेक्ट्रिक ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगी. उद्घाटन समारोह के मुख्य आकर्षण भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी होंगे. वहीं, अपनी सुरीली आवाज से सबका दिल जीतने वाली मशहूर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर अपनी लाइव परफॉर्मेंस से समां बांधेंगी.

संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम ने दिया विशेष आमंत्रण

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. जेएससीए के संयुक्त सचिव श्री शाहबाज नदीम ने स्वयं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और श्री सीमांत लोहानी से मुलाकात कर उन्हें इस ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया है. झारखंड क्रिकेट के इस नए अध्याय की शुरुआत राज्य की इन सबसे सम्मानित हस्तियों की मौजूदगी में होगी.

कितने बजे से शुरू होगा यह मुकाबला

लीग के पहले ही दिन मैदान पर हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा. टूर्नामेंट का पहला मैच रांची टाइटंस और छोटानागपुर रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर 12:00 बजे से साढ़े 3:00 बजे तक चलेगा. रांची की पिच पर पहले ही मैच से कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है.

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

रांची और आसपास के खेल प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि स्टेडियम में जाकर मैच और ओपनिंग सेरेमनी देखने के लिए एंट्री बिल्कुल फ्री रखी गई है. यानी फैंस बिना कोई टिकट खरीदे स्टेडियम में बैठकर लाइव क्रिकेट और मनोरंजन का लुत्फ उठा सकते हैं.

घर बैठे यहाँ देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

जो लोग स्टेडियम नहीं पहुंच पा रहे हैं, उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है. इस पूरी लीग और ओपनिंग सेरेमनी का सीधा प्रसारण Jio Hotstar पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. फैंस घर बैठे अपने मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर मैचों का मुफ्त में आनंद ले सकेंगे.

  • Related Posts

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    US Tariff Threat : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन भारत समेत कई देशों पर फिर से टैरिफ बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. द वॉल स्ट्रीट जर्नल की…

    Read more

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    राम लल्ला अयोध्या में बताते हुए बहुत ही हर्ष हो रहा है कि मैने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में हुए राम लल्ला की स्थापना दिवस के अवसर पर प्रकाशित…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    शहर की समाजसेवी शुभांगी आप्टे ने किया श्री राम मंदिर स्थापना दिवस 2024 देश विदेश में प्रकाशित खबरों का क्लेक्शन ,0 अपील कलेक्शन में सहयोग का

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    6 साल बाद साथ आए BJP और अकाली दल, पंजाब में कौन बनेगा CM और कैसे बंटेंगी 117 सीटें?

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    यूपी में गठबंधन से पहले सीटों पर महामुकाबला, कांग्रेस की मांग 181, सपा का प्रस्ताव 26

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    बालेन शाह के भारत दौरे से शुरू हुआ 17 साल से बंद हवाई मार्ग, भारत-नेपाल को इससे क्या फायदा?

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू

    India-Nepal Bilateral Meeting Live: PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू