Ro no D15139/23

उर्वरक की कालाबाजारी पर हुई कार्रवाई अधिक दर पर खाद बेचने की शिकायत पर कृषि विभाग ने 640 बोरी यूरिया किया जब्त

 अम्बिकापुर 09 जून 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर एवं उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखंड अंबिकापुर के अंतर्गत ग्राम बड़ा दमाली में किसानों से अधिक मूल्य पर खाद बेचने की शिकायत मिलने पर सम्बंधित पर कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बड़ा दमाली स्थित मेसर्स इंद्र कृषि सेवा केंद्र पर किसानों ने निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय करने की शिकायत की थी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय जांच टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सघन जांच किया गया। जांच के दौरान टीम ने उपस्थित किसानों के बयान दर्ज किए। किसानों के बयानों और मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर संबंधित प्रोपराइटर श्रीमती श्वेता सोनी द्वारा उर्वरक विक्रय में गंभीर अनियमितता किया जाना पाया गया। अनियमितता की पुष्टि होने पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान के अघोषित परिसर में अवैध रूप से रखी गई लगभग 640 बोरी यूरिया खाद को मौके पर ही जब्त कर लिया है। इस दौरान सहायक संचालक कृषि श्री कुंवर साय पैंकरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जे. आलम, उर्वरक निरीक्षक श्रीमती श्वेता पटेल सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शुक्ल का आकस्मिक निधन छत्तीसगढ़ के मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति’ मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय एवं भाजपा मीडिया विभाग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    ‘ रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय तथा भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी तथा आकाशवाणी रायपुर के समाचार सम्पादक…

    Read more

    इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

      शिक्षा मंत्री ने इंस्पायर मानक में चयनित 40 प्रतिभागियों का किया सम्मान रायपुर 10 अक्टूबर 2026/ शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे